Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

चंडीगढ़

रूस से लगातार कच्चे तेल की खरीद से भड़का अमेरिका, भारत को दी चेतावनी

April 01, 2022 04:56 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, नई दिल्ली, 31 मार्चः रूस से सस्ते दाम में तेल खरीद रहे भारत को अमेरिका ने चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि रूस से लगातार तेल की खरीद नई दिल्ली को महंगी पड़ सकती है क्योंकि अमेरिका रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। अमेरिका ने रूस पर फिलहाल जो प्रतिबंध लगाया है उसमें उसने दूसरे देशों को रूस से तेल खरीदने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। कहा जा रहा है कि अमेरिका अब रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत समेत कुछ देश रूस से सामान्य से ज्यादा कच्चा तेल खरीद रहे हैं क्योंकि रूस सस्ते दाम पर तेल बेच रहा है।

अमेरिकी अधिकारी का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब रूस के विदेश मंत्री चीन के बाद दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली में हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़े तेल आयातक देश है। यही वजह है कि रूस की नजर भारत पर है जो यूक्रेन के खिलाफ जंग छिड़ने के बाद से लगातार बड़े पैमाने पर रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। कई देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके बाद उन्होंने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है। यही कारण है कि रूस अब औने-पौने दाम पर भारत को कच्चा तेल बेच रहा है। भारत भी धडल्ले से रूस से तेल खरीद रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक 24 फरवरी को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत रूस से 13 मिलियन बैरल तेल खरीद चुका है। पिछले पूरे साल में भारत ने रूस से 16 मिलियन बैरल तेल खरीदा लेकिन भारी डिस्काउंट के चलते भारत रूस से खूब तेल खरीद रहा है। इस डील पर अमेरिका की बारीक नजर बनी हुई है। अमेरिका का कहना है कि उसे भारत के रूस से तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं है। अमेरिका की आपत्ति इस बात को लेकर है कि भारत जरूरत से ज्यादा तेल रूस से ना खरीदे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पिछले दिनों कहा भी था कि रूस और भारत के बीच कच्चे तेल के बढ़ते व्यापार पर उनकी नजर है। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए वो भारत समेत अपने मित्र देशों के साथ बात कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक

बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान

पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान

UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड

UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड

रमेश सोहड़ को बनाया भाजयुमो चंडीगढ़ का प्रदेश प्रभारी

रमेश सोहड़ को बनाया भाजयुमो चंडीगढ़ का प्रदेश प्रभारी

चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन

चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन

World Liver Day- 2024

World Liver Day- 2024 "Theme- Be Vigilant, Get Regular Liver Check-Up, and Prevent Fatty Liver Diseases."

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद

Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला