Thursday, April 18, 2024
BREAKING
ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश लोकसभा चुनाव: 21 राज्यों की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल; जनता तय करेगी 1625 उम्मीदवारों का सियासी भाग्य UPSC Result Topper: यूपीएससी टॉप 10 में DU का दबदबा, IIT, NIT को छोड़ा पीछे! , विल सेवा परीक्षा: ज्यादातर टॉपर्स ने कोचिंग नहीं ऑनलाइन की तैयारी दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, 2024 दुबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट-मेट्रो स्‍टेशनों समेत घरों में घुसा पानी; सब कुछ तैरता दिखा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, जालंधर से पवन कुमार टीनू को मिला टिकट दैनिक राशिफल 18 अप्रैल, 2024 मायावती I.N.D.I.A.से ज्यादा NDA को पहुंचा रहीं नुकसान! UP की13 सीटों पर हो सकता है 'खेला' चुनाव आयोग ने 44 दिन में ₹4658.13 करोड़ जब्त किए

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-30 जून, 2022

June 29, 2022 08:27 PM

मेष

रुके हुये काम पूरे होने से खुशी का अनुभव होगा। धार्मिक अवसरों में शामिल हो सकते हैं। समय पर काम पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। जॉब में आपको महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।

वृषभ

विवादों से आपको बचना चाहिये। बिना प्रमाण के बातें न करना वरना उपहास हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। लोग आपको ज्ञान देने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में थोड़ी मुश्किल होगी। बच्चों के ऊपर नाराज हो सकते हैं।

मिथुन

ऑफिस में आपको सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। पर्यटन की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। घर में अतिथि आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स से सहयोग मिलेगा।

कर्क

मन में विचारों की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। धन निवेश से पहले सही सलाह अवश्य ले लें। ऑफिस में आपका दबदबा कम होगा। किसी के उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें। आप अचानक ही गुस्सा कर सकते हैं।

सिंह

कारोबारी यात्राओं से बेहतरीन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी उपलब्धि से सन्तुष्ट रहेंगे। नये व्यापार की शुरुआत करने के लिये दिन जबरदस्त है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय कोई बड़ा काम पूर्ण हो सकता है।

कन्या

समाज में आपका यश बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों की स्थिति मजबूत होगी। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप ऑफिस में सहकर्मियों से प्रभावित रहेंगे। व्यापार की परेशानियों का हल निकलेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय होने की सम्भावना बन रही है।

तुला

आपकी संगत काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। पुराने लोन को चुकाने के लिये समय उत्तम है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों व परिजनों के साथ तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। झगड़ों का निपटारा करने के लिये समय उत्तम है।

वृश्चिक

वैवाहिक जीवन को समय नहीं दे पायेंगे। महिलाओं को अपने मायके की चिन्ता लगी रहेगी। अपने लक्ष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। अनुसंधान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु

पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध होने की सम्भावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। अपरिचित व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। अपने ऊपर ज्यादा दबाव न लें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।

मकर

नयी तकनीक और स्किल सीख सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अलगाव की भावना न उभरने दें। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर अनुभवी लोगों से सलाह लें। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिये। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। उच्चाधिकारी आपके प्रति अनुकूल रहेंगे।

कुम्भ

आप पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिये शॉपिंग कर सकते हैं। पुराने कड़वे अनुभवों से सीखने को मिलेगा। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। आपको खानपान शुद्ध रखना चाहिये। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

मीन

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ी असहजता हो सकती हैं। कुसंगति के कारण हानि होने की सम्भावना है। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। दोस्तों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। स्वभाव में स्वार्थीपन लाने से बचें। मन में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर संकोच रहेगा।

Have something to say? Post your comment