8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे पुरस्कार
दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 25 सितम्बर- हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 31 अक्तूबर तक किए सकते हैं।
विभाग के एक प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए तथा जो भी संस्था इस पुरस्कार के लिए आवेदन करें, वह पिछले पांच वर्षों से काम कर रही हो।
उन्होंने बताया कि केवल www.awards.gov.in पोर्टल पर 31 अक्तूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च,2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।