मुख्यमंत्री ने अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया कोटि-कोटि नमन
दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 25 सितंबर– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी उत्कृष्ट संगठनकर्ता, महान चिंतक, एकात्म मानववाद व अंत्योदय दर्शन के प्रणेता थे उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा भारत की भूमि पर महान लोगों का जन्म समय-समय पर होता रहा है, जिन्होंने समाज को नई दिशा दिखाई है। प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी उन्हीं में से एक थे, जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके जीवन से आज पूरा राष्ट्र प्रेरणा ले रहा है। एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले पंड़ित जी भारत के सच्चे सेवक थे, जो सदा सदा स्मरणीय रहेंगे।