Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

चंडीगढ़

सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे, सोनिया गांधी से मिलने की संभावना

September 29, 2022 04:49 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 28 सितम्बर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से दिल्ली पहुंच चुके हैं। गहलोत कल सोनिया गांधी से मिलेंगे। गहलोत और सोनिया गांधी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद है। कल शाम तक यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आलाकमान इतना नाराज है कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है, लेकिन अब लगता है कि गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के बीच चल रही नाराजगी की बर्फ पिघलने लगी है. जहां अजय माकन की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी गई तो वहीं मुख्यमंत्री गहलोत का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना। 

बार-बार बदला सीएम का कार्यक्रम

आज सुबह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली जाने को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पहले 12:30 फिर 3.30 बजे अब शाम को मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबरें चल रही थीं। इसी बीच मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे। बहराल दावों के बीच स्पीकर सीपी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ मंत्री शांति धारीवाल और राजेंद्र यादव के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की करीब 2 घंटे तक वार्ता चली। मंत्री प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर कहा कि आज सीएम कोई इस्तीफा नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि सीएम आगे भी इस्तीफा नहीं देंगे। 

दिनभर मंत्रियों संग की मीटिंग 

सीएम गहलोत आज दिनभर अपने आवास पर मंत्रियों से मिले। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और स्पीकर सीपी जोशी भी सीएम से मिलने मुख्यमंत्री आवास गए। स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई गहलोत की मुलाकात को लेकर कई तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गहलोत सीपी जोशी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नाम आगे करेंगे या इस मामले में उनकी आगे की रणनीति क्या रहेगी. करीब 2 घंटे तक स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई चर्चा से सियासी हलचल फिर बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पीकर सीपी जोशी के साथ आगे की रणनीति तैयार की है और अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाते हैं तो क्या बात उन्हें सोनिया गांधी के सामने रखनी है इसके लिए भी सीपी जोशी के साथ राय मशविरा किया है।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक

US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक