Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

चंडीगढ़

देश को मिला नया CDS, बिपिन रावत की मौत के 9 महीने बाद ले. जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान की नियुक्ति

September 29, 2022 04:51 AM

- हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत की मौत के बाद से खाली था सैन्य बलों के प्रमुख का यह पद

- भारत सरकार के मिलिट्री ऑफ अफेयर्स के सचिव का भी पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल चौहान

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 28 सितम्बर: केंद्र सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के मिलिट्री ऑफ अफेयर्स के सचिव का भी पद संभालेंगे। केंद्र सरकार ने अनिल चौहान की नियुक्ति के बारे में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद 10 माह से सैन्य बलों के प्रमुख का यह पद खाली था।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पिछले साल 08 दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन होने के बाद केंद्र सरकार ने खाली पड़े इस पद पर नियुक्ति के लिए रक्षा बलों के नियमों में बड़ा बदलाव किया था। रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया था कि 62 वर्ष से कम आयु का कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद के लिए पात्र होंगे। इसीलिए नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही थी।

पिछले साल दिसंबर में पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हवाई दुर्घटना में निधन के बाद 10 माह तक चले मंथन के बाद आखिरकार आज देश को दूसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) मिला गया। केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के नाम पर मुहर लगा दी। वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। सीडीएस की नियुक्ति सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर होती है, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव रैंक के तहत काम करता है। सीडीएस एकीकृत डिफेंस स्टाफ का अध्यक्ष भी होता है। सरकार ने सीडीएस को रक्षा कार्यक्रमों में 'मेक इन इंडिया' का प्रभारी भी बनाया है।

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने सेना की उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। इसके बाद सितंबर, 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई, 2021 में अपनी सेवानिवृत्ति तक पदभार संभाला। इससे पहले उन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के रूप में भी काम किया था। सेना में उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देना जारी रखा। सेना में लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है। 18 मई, 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार