Saturday, April 27, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

चंडीगढ़

दो दशक में गुजरात की तटीय रेखा को बनाया भारत की समृद्धि का द्वार : प्रधानमंत्री मोदी

September 30, 2022 07:10 AM

- विज्ञापनों पर पैसा बहाये बिना किया विकास

  • हमारे लिए सत्ता लोगों की सेवा करने का एक साधन है

दर्पण न्यूज़ सर्विस

भावनगर/नई दिल्ली, 29 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद के दशकों में तटीय विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में हमने गुजरात की तटीय रेखा को भारत की समृद्धि का द्वार बनाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया। आज गुजरात की तटीय रेखा देश के आयात-निर्यात में बड़ी भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के भावनगर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि भावनगर में शुरू हो रही परियोजनाओं से अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा साथ ही क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं भावनगर की पहचान को और सशक्त करेंगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूती देंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के बनने से शिक्षा और संस्कृति के शहर के रूप में भावनगर की पहचान और समृद्ध होगी। इन सभी परियोजानाओं के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भावनगर समुद्र के किनारे बसा जिला है। गुजरात के पास देश की सबसे लंबी तटीय रेखा है। लेकिन आजादी के बाद के दशकों में तटीय विकास पर उतना ध्यान ना दिए जाने की वजह से, ये विशाल तटीय लाइन एक तरह से लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। समुद्र के किनारे बसे गांव के गांव खाली हो गए थे। यहां के गांवों से पलायन कर लोग सूरत जाते थे। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में गुजरात की कोस्टलाइन को भारत की समृद्धि का द्वार बनाने के लिए हमने ईमानदारी से प्रयास किया है। गुजरात में हमने अनेकों पोर्ट्स विकसित किए, बहुत से पोर्ट्स का आधुनिकीकरण कराया। आज यहां तीन बड़े तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टर्मिनल हैं। पेट्रो कैमिकल हब हैं। गुजरात देश का पहला राज्य था जहां एलएनजी टर्मिनल बना था। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में मैंग्रोव के जंगलों का विकास किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुजरात की कोस्ट लाइन, देश के आयात-निर्यात में बहुत बड़ी भूमिका निभाने के साथ ही लाखों लोगों को रोजगार का माध्यम भी बनी है। आज गुजरात की कोस्टलाइन, री-न्यूएबल एनर्जी और हाईड्रोजन इकोसिस्टम का पर्याय बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि भावनगर का ये पोर्ट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा और रोज़गार के सैकड़ों नए अवसर यहां बनेंगे। यहां भंडारण, ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े व्यापार-कारोबार का विस्तार होगा।

विपक्षी दलों पर विज्ञापनों पर कोरोड़ों रुपये खर्च करने को लेकर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए, सत्ता लोगों की सेवा करने का एक साधन है। हमने विज्ञापनों पर भारी पैसा खर्च किए बिना विकास किया है। उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र की सामान्य जनता, किसानों और व्यापारियों की सेवा बिना किसी शोर-सराबे और बड़े-बड़े विज्ञापन पर पैसे खर्च किये बिना की हैं। उन्होंने कहा कि असल में हमारी प्रेरणा और लक्ष्य कभी भी सत्ता सुख नहीं रहा है। हम तो हमेशा सत्ता को सेवा का माध्यम मानते हैं और यह हमारा सेवा यज्ञ चल रहा है।

मोदी ने कहा कि मैंने सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना को लागू करके सभी को गलत साबित कर दिया है, जिसे कभी चुनाव केंद्रित घोषणा कहा जाता था। उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने वादों पर कायम रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है, वहीं इस साल भावनगर अपनी स्थापना के 300 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 300 वर्षों की अपनी इस यात्रा में भावनगर ने सतत विकास की, सौराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ रही है और दूसरी तरफ दुनिया भी कंटेनर्स के मामले में भरोसेमंद सप्लायर की तलाश में है। पूरी दुनिया को लाखों कंटेनर की जरूरत है। भावनगर में बनने वाला कंटेनर आत्मनिर्भर भारत को भी ऊर्जा देंगे और यहां रोजगार के नए अवसर भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों से इस क्षेत्र में सिर्फ आना-जना, ट्रांसपोर्टेशन ही नहीं, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। अपनी समुद्री विरासत को सहेजकर, उसको पर्यटन की ताकत बनाने पर गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हो रहा है।

मोदी ने कहा कि लोथल हमारी विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जिसको पूरी दुनिया के पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए बहुत परिश्रम किया जा रहा है। लोथल के साथ वेलावदर नेशनल पार्क में इको टूरिज्म से जुड़े सर्किट का लाभ भी भावनगर को होने वाला है, विशेष रूप से छोटे बिजनेस को होने वाला है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के मुददे के बारे में बेबाकी से जवाब दिया

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार