दर्पण न्यूज़ सर्विस
पंचकूला, 01 अक्टूबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने शनिवार को अश्विन नवरात्र के छठे दिन श्री माता मनसा देवी में महामाई के दरबार में माथा टेक कर विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आर्शीवाद लिया।
इस मौके पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति तथा बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।