Wednesday, July 09, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-03 अक्तूबर, 2022

October 03, 2022 05:28 AM

मेष

छात्र नये अनुभव और ज्ञान को सीखने में ज़ोर लगायेंगे। जॉब में आप अपनी स्वतन्त्रता के साथ काम करना चाहेंगे। इस समय आप सिद्धान्तों को अधिक महत्व दे रहे हैं। लेकिन इसके कारण हाथ आये अवसर चूकने न पायें इसका ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं।

वृषभ

व्यवसायी अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा भाव रखें। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। हर कार्य में जल्दबाज़ी और लापरवाही से बचना चाहिये। फोन और इन्टरनेट पर कुछ समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रणय जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिथुन

पारिवारिक जीवन की कलह दूर होगी। आज आप लोगों की मदद करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आप बड़ा धन निवेश करेंगे। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। सहकर्मियों के साथ आपको काम करने में आसानी में होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ प्राप्त होगा।

कर्क

पिता के मार्गदर्शन से व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। किसी बड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समय रहते आप अपना काम पूर्ण करने का प्रयास करें।

सिंह

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर में अशान्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में रोक लगने की आशंका है।

कन्या

कारोबार में सावधानी पूर्वक निवेश करें। आज आपको सन्तान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। श्वास के रोग परेशान कर सकते हैं। कड़वे वचन बोलने से बचें। स्वभाव में लचीलापन बनाये रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।

 तुला

वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जायेंगे। अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। अपने करियर को लेकर नयी योजना बनायेंगे।

वृश्चिक

धार्मिक कार्यक्रम में आप भाग लेंगे। आक्रामक भाषा शैली के कारण आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी पर भी बहुत भरोसा न करें। रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। पूर्व में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। भावुकता के बजाय बुद्धि से काम लें।

धनु

जॉब में विवाद शान्त हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार आयेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। अपनों से बड़ों का सम्मान करें। आप आज नया ज्ञान सीखने का प्रयास करेंगे। बाहरी विवादों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

मकर

आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। भाग्य आज आपका साथ नहीं दे रहा है। इसीलिये आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिये। नये सम्पर्कों से सावधान रहें। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन सही नहीं है। सीनियर्स की अनदेखी के कारण आपको बुरा लगेगा।

कुम्भ

राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। बच्चों के साथ आज बहुत अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के लिये आज आप उपहार खरीदेंगे।

मीन

नये प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिये अच्छा दिन है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। बच्चों के जिद्दी व्यवहार से थोड़े परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अटके हुये काम समय पर पूर्ण होंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss