Saturday, July 05, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

गुजरात में बदलाव की हवाएँ चल रही हैं और लोग सफलता की नयी इबारत लिखने के लिए उत्साहित : मुख्यमंत्री

October 03, 2022 06:23 AM
कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया
पंजाब में करीब 50 लाख घरों को सितम्बर महीने का ज़ीरो बिजली बिल आया : भगवंत मान
दर्पण न्यूज़ सर्विस
राजकोट (गुजरात), 2 अक्तूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि गुजरात में बदलाव की हवाएं चल रही हैं और राज्य के लोग मतदान के बाद में सफलता की नयी कहानियां लिखेंगे। 
गायों की संभाल की गारंटी देते हुये यहाँ मीडिया के साथ बातचीत करते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हाजिऱी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोग भी उन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो कोई 2022 के मतदान से पहले पंजाब के लोग भी भुगत चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात बेहद गंभीर कृषि संकट का सामना कर रहा है, स्कूलों और अस्पतालों की हालत खऱाब है और सडक़ें बदतर हालत में हैं। 2022 के मतदान से पहले पंजाब में भी यही हालात थे। भगवंत मान ने कहा कि हालात तभी बदल सकते हैं, अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आएगी। 
कांग्रेस और भाजपा की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों पार्टियाँ एक ही सिक्को के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन लोटस’ की सबसे अधिक पीडि़त होने के बावजूद कांग्रेस प्रांतीय विधान सभा के चल रहे सैशन के दौरान भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी स्टैंड की हिमायत कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि पहले कांग्रेस (आई) थी परन्तु अब यह कांग्रेस (भाजपा) बन चुकी है क्योंकि दोनों पार्टियों ने लोगों को और राज्य के संसाधनों को लूटने के लिए हाथ मिला लिया है। 
पंजाब में आम आदमी सरकार की मिसाली पहलकदमियां गिनाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जुलाई से पंजाब सरकार हर बिल पर लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर कुल 72.66 लाख में से लगभग 50 लाख घरों को सितम्बर महीने का बिजली का बिल ज़ीरो आया है, जो कुल संख्या का 68.81 प्रतिशत बनता है। भगवंत मान ने कहा कि इसी तरह पिछले छह महीनों में अब तक 17 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ मुहैया दी गई हैं। 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार, नौकरियों में दमनकारी ठेकेदारी प्रणाली के विरुद्ध है, जिस कारण राज्य में 30 हज़ार से अधिक ठेके पर रखे मुलाजिमों की सेवाओं को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन की शुरुआत की है, जिसकी मदद से भ्रष्ट तत्वों को सलाखों के पीछे फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ इमानदार सरकार ही ऐसीं मिसाली और जन हितैषी पहलकदमियां कर सकती है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या के साथ बढिय़ा तरीके से निपटने के लिए राज्य सरकार ने गऊ सेवा कमीशन को मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जहाँ एक तरफ़ बेसहारा पशुओं की हादसों में जाती जानें बचाना है, वहीं दूसरे तरफ़ गायों की संभाल यकीनी बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि गायों की भलाई के लिए गाय सैस के तर्कसंगत प्रयोग यकीनी बनाने की कोशिशें चल रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब समाचार

Punjab News 23 June 2025

Punjab News 23 June 2025

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਕੈਬਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ 500 ਖ਼ਾਲੀ ਅਸਾਮੀਆਂ ਭਰਨ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਕੈਬਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ 500 ਖ਼ਾਲੀ ਅਸਾਮੀਆਂ ਭਰਨ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ

Punjab News 22 June 2025

Punjab News 22 June 2025

पंजाब द्वारा जारी विभिन्न सरकारी कार्रवाइयां और घोषणाएं 21 जून 2025

पंजाब द्वारा जारी विभिन्न सरकारी कार्रवाइयां और घोषणाएं 21 जून 2025

S-400 मिसाइल सिस्टम, जिसने Jalandhar सहित 15 जगहों पर हमले किए नाकाम

S-400 मिसाइल सिस्टम, जिसने Jalandhar सहित 15 जगहों पर हमले किए नाकाम

"पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: 250 से अधिक तस्कर गिरफ्तार!"

"पंजाबी यूनिवर्सिटी में गहरी हलचल! ‘महान कोष’ में सुधार की बड़ी पहल, क्या हैं स्पीकर के निर्देश?"

"पंजाब में कपास की खेती को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा! किसानों को मिलेगा हर कदम पर समर्थन"

"पंजाब पुलिस ने आतंकवादियों के रॉकेट ग्रेनेड और IED का जखीरा पकड़ा, आईएसआई के स्लीपर सैल की योजना नाकाम!"

"पंजाब सरकार का बड़ा कदम: तहसील दफ्तरों में अब हर अधिकारी की होगी सख्त हाजिरी, जानिए क्या होगा असर!"

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss