Thursday, April 25, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-22 अक्तूबर, 2022

October 21, 2022 08:29 PM

मेष

शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। घर के मामलों में दूसरों से सलाह न लें।

वृषभ

करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आपके चंचल स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। आज आपको व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मन किसी कारण अशान्त हो सकता है। कोई काम अचानक से रुक सकता है।

मिथुन

आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ायेंगे। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। कारोबार में गति आने से आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष होगा।

कर्क

भावुकता में लिये गये निर्णय आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। किसी बड़ी कम्पनी से आपको जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। सोचे हुये काम दोबारा शुरू होंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

सिंह

ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से आप मंहगा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। सद्कार्यों में आप रुचि लेंगे। यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आपको नये अनुबन्ध करने पड़ सकते हैं।

कन्या

कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम न करें। विरोधी आपके विरुद्ध गलत अफवाह फैला सकते हैं। परिवार में अनुशासनहीनता हो सकती है। आपकी छवि खराब होने की आशंका है। पुराने अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।

 तुला

उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आय में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना बन रही है। पिता के साथ आपको अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। घर के बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी बनेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी अधिकारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नजदीकी मित्रों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

धनु

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। सभी पुराने काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। सद्कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार सीमित किये जा सकते हैं। बचत का ध्यान रखते हुये खर्च कम से कम करें। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। व्यापार को लेकर चिन्ता हो सकती है। क्रोध और उत्तेजना के कारण काम बिगड़ने की सम्भावना है।

कुम्भ

ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिये दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र का माहौल सहयोगात्मक रहेगा। आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे।

मीन

विदेशी कम्पनी में काम कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। परिवार वालों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपके खर्चों में कमी आयेगी। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे।

Have something to say? Post your comment