Thursday, March 28, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-26 अक्तूबर, 2022

October 25, 2022 07:00 PM

मेष

जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के स्रोत बढ़ने के योग हैं। आप जिस लक्ष्य को अर्जित करने के लिये मेहनत कर रहे थे वह आपको सहज ही प्राप्त हो जायेगा। लवमेट से उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठ लोगों के बीच आप काफी प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

वृषभ

घर का वातावरण अनुशासित रखें। प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है। काम का बोझ अधिक होने से थकान हो सकती है। परिवार को समय अवश्य दें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में भूमिका निभायेंगे। मेहनत का उत्तम फल आपको प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। निर्भीकता से अपना काम करते रहें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी अनबन हो सकती है। सन्तान को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपना समय अनावश्यक बर्बाद न करें। नये मित्र बन सकते हैं।

कर्क

रिश्तों को लेकर औपचारिकता निभाने से बचें। गलत काम करने से आपको बचना चाहिये। अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। धन का उधार लेन-देन न करें। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

परिवार के अन्य लोगों से अपने सम्बन्ध हमेशा अच्छे रखें। वैचारिक मतभेदों को दूर करने के लिये अच्छा दिन है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बहूमूल्य रत्न व उपकरण खरीद सकते हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के लिये जा सकते हैं।

कन्या

कारोबार में आपको थोड़ी असहजता महसूस होगी। सगे-सम्बन्धियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। ऑफिस में आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। कार्य व्यवसाय में आपको बहुत दिमाग लगाना पड़ेगा।

 तुला

विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनें व उन्हें हल करने का प्रयास करें। आज आपको व्यवसाय से बेहतरीन धन लाभ मिलेगा। महिलायें आज साज-सज्जा पर धन खर्च करेंगी। भावुक होकर निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।

वृश्चिक

कारोबारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन लाभ कम होगा। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का विचार बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र में समर्थन की कमी रहेगी। जब तक आपको किसी पर पूरी तरह भरोसा न हो तब तक उससे अपने मन की बातें न कहें।

धनु

कारोबारियों की बाजार में छवि मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन है। आपको अपने मान-सम्मान की काफी चिन्ता रहेगी। आज आप रिश्तों को काफी महत्व देंगे। मित्रों को उपहार देने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मकर

आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ खुशियाँ मनायेंगे। व्यापार की परेशानियाँ हल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नयी तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

कुम्भ

आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। आय के साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं। बॉस आपको अतिरिक्त काम सौंप सकते हैं। आपके प्रति लोगों का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। आप काफी सारे विषयों का अध्ययन-मनन कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

मीन

यदि आवश्यक नहीं है तो आज लम्बी यात्रा न करें। महिलाओं का आज काफी धन खर्च हो सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। कारोबारियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। मंहगे सामान को सँभालकर रखें। मन में असन्तोष का भाव रहेगा।

Have something to say? Post your comment