Thursday, March 28, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-27 अक्तूबर, 2022

October 26, 2022 03:20 PM

मेष

आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में अधीरता से बचें। यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बेवजह के झगड़ों से स्वयं को दूर रखें। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से आपको बचना चाहिये। सेहत के मामले में आपको परेशानी होगी।

वृषभ

अपनी बचत को लेकर थोड़े से आशंकित रहेंगे। भाई-बन्धुओं के साथ विवाद सुलझ सकता है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शाम को थकान के कारण बुखार की समस्या हो सकती है। आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ आप कहीं दूर की यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन

प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक सम्पदा आपको प्राप्त हो सकती है। समय आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी संगत अच्छी रखनी चाहिये। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है।

कर्क

परिवार के साथ आपको समय बिताना चाहिये। रुके हुये काम दोबारा शुरू होंगे। लवमेट के व्यवहार से आप गुस्सा हो सकते हैं। आपका मन अशान्त हो सकता है। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। रिश्तों में नयी ताजगी आयेगी।

सिंह

व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके ऊपर लोग गलत आरोप लगा सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध में मर्यादा का ध्यान रखें। परिवार के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे।

कन्या

व्यापार को लेकर आप गम्भीरतापूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सन्तान के विवाह को लेकर परेशानी दूर होगी। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। घर का वातावरण बहुत शुभ रहने वाला है। सम्पत्ति विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

 तुला

बॉस आपको बहुत अच्छी सीख देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। नये मित्र बन सकते हैं। रिश्तेदारों से उपहारों का आदान-प्रदान होगा। धन का अपव्यय करने से बचें। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आपके आत्मिश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। बच्चे अपने भविष्य को लेकर थोड़े सशंकित हो सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव घटेगा।

धनु

आज नया काम शुरू करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। शाम के समय परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। व्यर्थ के कार्यों में ज्यादा धन बर्बाद न करें। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। मन में बुरे विचारों का जन्म हो सकता है।

मकर

विदेशों में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध होने के योग प्रबल हैं। आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी।

कुम्भ

आपकी दैनिक आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। सभी काम आपकी इच्छा के अनुसार ही परिणाम देंगे। आपके उदार स्वभाव की प्रशंसा होगी। रिश्तों में ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। नयी विधा के कार्यों की तरह आपकी रुचि बढ़ेगी।

मीन

प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। सहकर्मियों की मदद से पेन्डिंग काम समय पर पूर्ण कर लेंगे। बॉस आपके ऊपर काफी निर्भर रहेंगे।

Have something to say? Post your comment