Friday, April 19, 2024
BREAKING
ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश लोकसभा चुनाव: 21 राज्यों की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल; जनता तय करेगी 1625 उम्मीदवारों का सियासी भाग्य UPSC Result Topper: यूपीएससी टॉप 10 में DU का दबदबा, IIT, NIT को छोड़ा पीछे! , विल सेवा परीक्षा: ज्यादातर टॉपर्स ने कोचिंग नहीं ऑनलाइन की तैयारी दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, 2024 दुबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट-मेट्रो स्‍टेशनों समेत घरों में घुसा पानी; सब कुछ तैरता दिखा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, जालंधर से पवन कुमार टीनू को मिला टिकट दैनिक राशिफल 18 अप्रैल, 2024 मायावती I.N.D.I.A.से ज्यादा NDA को पहुंचा रहीं नुकसान! UP की13 सीटों पर हो सकता है 'खेला' चुनाव आयोग ने 44 दिन में ₹4658.13 करोड़ जब्त किए

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-28 अक्तूबर, 2022

October 27, 2022 06:24 PM

मेष

अपनी प्रतिभा को पहचाने और उसे विकसित करने का प्रयास करें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कारोबारी यात्रा हो सकती है। परिवार का माहौल तनावमुक्त रहने वाला है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। भविष्य की योजनाओं के प्रति आप आकर्षित रहेंगे।

वृषभ

अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। वाणी में नम्रता बनाये रखें। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपकी बातों का लोग अनादर कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिये।

मिथुन

व्यापारिक अनुबन्धों में सावधानी रखें। गले में इन्फेक्शन और जलन की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में धीमापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों का आपके ऊपर दबाव रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको कठिनाई का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उठापटक हो सकती है।

कर्क

बुद्धि-विवेक का परिचय देंगे। जॉब में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह

आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे। विवादित मामलों का निपटारा हो सकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यर्थ समय बर्बाद न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

कन्या

नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कमीशन सम्बन्धित कार्यों से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं।

 तुला

आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आलस्य और प्रमाद से बचें। रोजगार में बाधा आ सकती है। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों पर अन्धविश्वास करना उचित नहीं है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है।

वृश्चिक

आज पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक स्तर पर आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगायेंगे। आपको अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी होगी। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

धनु

नया वाहन आप खरीद सकते हैं। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। जॉब में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर

जॉब में अपेक्षानुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुम्भ

जीवनसाथी के ऊपर धन खर्च करेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। व्यापार में आपको जबरदस्त धन लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुराने विवादों को लेकर झगड़ा समाप्त होने की सम्भावना है।

मीन

करियर को लेकर आप कुछ विशेष योजना बना सकते हैं। फालतू खर्चों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सेहत के विकार जन्म ले सकते हैं। अनावश्यक विवादों से आपको बचना चाहिये।

Have something to say? Post your comment