Thursday, April 25, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-01 नवंबर, 2022

October 31, 2022 08:31 PM

मेष

महिलायें जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकती हैं। आपकी कमजोरियों का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ होगा। इससे आपक़े मनोबल में वृद्धि होगी। गैस और अपच की समस्या होने की सम्भावना है। इसीलिये आज भारी व तलाभुना खाने से बचें।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में विघ्न आते रहेंगे। आय के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म को लेकर आपको रुचि लेनी पड़ेगी। मानसिक रूप से अशान्ति का अनुभव करेंगे। पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। बुजुर्ग लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

मिथुन

पैतृक व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा अवश्य कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में आपको सामान्य परिणाम मिलेंगे।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मित्रों से चर्चा करेंगे। जीवनसाथी को उपहार मिल सकता है। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। बुरी नीयत के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

सिंह

कोई सरकारी मामला अटक सकता है। यात्रा के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

कन्या

आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। वैवाहिक जीवन को लेकर परेशानी दूर होगी।

 तुला

जीवनसाथी के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। पार्टनरशिप में आप व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं।

वृश्चिक

आप अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। विदेश में कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें। धार्मिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु

ऑफिस में लोग आपके काम पर नजर बनाये रखेंगे। फैशन और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने बौद्धिक कौशल का परिचय देंगे। बड़े अधिकारियों का भरसक सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

धन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत शुभ है। प्रत्येक कार्य को एकाग्रता और निष्ठापूर्वक करेंगे। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। भोग-विलास के साधनों का आनन्द उठायेंगे। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। जिससे लोग आपसे आकर्षित रहेंगे।

कुम्भ

घरेलू मामलों पर बाहरी लोगों से सलाह लेना उचित नहीं है। अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। बड़े भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन

अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। स्वयं को सिद्ध करने के कई मौके आपको मिलेंगे। आज पिता के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। घरेलू कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। योग, ध्यान और व्यायाम को काफी महत्व देंगे।

Have something to say? Post your comment