Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-02 नवंबर, 2022

November 01, 2022 05:52 PM

मेष

आपको आज काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी में लिये गये निर्णय नुकसानदेह सिद्ध होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्ज और लोन सम्बन्धित कार्यों के लिये दिन शुभ है। आपका मन आज कई तरह के विचारों में उलझा रहेगा। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है।

वृषभ

नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से ही करना पड़ेगा। जॉब में स्थानान्तरण या बदलाव करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी। उलझे हुये कार्यों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आपके मार्गदर्शन से लोगों के काम सफल होंगे।

मिथुन

जो काम आपको अच्छा नहीं लग रहा है उसे न करें। आपका मन किसी भी काम में ठीक तरह से नहीं लग रहा है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। अपने स्वभाव में सहजता बनाये रखें।

कर्क

कानूनी अड़चन दूर हो सकती है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। रुके हुये काम बनने की पूरी सम्भावना है। व्यापार में लाभ के अवसर निर्मित होंगे। दोपहर के बाद का समय शुभ नहीं है।

सिंह

सभी कार्य समय से पूर्ण होंगे। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या

आज मानसिक रूप से कुछ थकान का अनुभव करेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सन्तान के करियर में रुकावटें आ सकती हैं। जिद्द की वजह से अपना नुकसान करवा सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें।

 तुला

कारोबार में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन न कर पाने से मन व्यथित हो सकता है। काम के कारण दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। उधारी के कारण लोगों से आपके व्यवहार खराब हो सकते हैं। परिवार में असन्तोष की भावना पनप सकती है। हालाँकि परिस्थितियों के बीच आप स्वयं को ढाल लेंगे।

वृश्चिक

प्रियजनों के साथ मुलाक़ात हो सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लव मैरिज में आने वाली समस्या का समाधान होगा। आज आप परिवार को पर्याप्त समय देंगे। कार्यक्षेत्र में आप बुद्धि और विवेक का परिचय देंगे। आत्मविश्वास के कारण आपके काम सफल होंगे।

धनु

अहम् भाव के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होने के योग बन रहे हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपको अपना आहार सन्तुलित रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ की उलझनों में आप फँस सकते हैं। हाथ-पैरों में झुनझुनी जैसा दर्द हो सकता है।

मकर

आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में आपको बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। अपने प्रतिद्वन्द्वियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सचेत रहेंगे।

कुम्भ

आज महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नजदीकी सम्बन्धों में कटुता का भाव न आने दें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को सोच-समझकर अपनी बातें बोलनी चाहिये। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मीन

जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। मंहगे उत्पादों की ख़रीदारी करने के लिये दिन बेहतर है। परिजनों के साथ समय का पूरा आनन्द उठायेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से बिगड़े काम बन सकते हैं। आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धार्मिक स्थलों पर समय बिताना पसन्द करेंगे।

Have something to say? Post your comment