Saturday, April 20, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-03 नवंबर, 2022

November 02, 2022 03:51 PM

मेष

कारोबार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पहले की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम आज आपको प्राप्त होगा। घर में सुख-शान्ति रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। आप एक व्यवहार कुशल व्यक्ति समझे जायेंगे। आप प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करना पसन्द करेंगे।

वृषभ

आपकी कुछ बातें जीवनसाथी को दुख पहुँचा सकती हैं। इसीलिये आज सोच-समझकर बोलेंगे तो बेहतर होगा। परिजन आपकी काफी सराहना करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उनको आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त मेहनत और बदलाव लाना पड़ सकता है। परिवार के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क

आपके घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। बीमारी पर धन खर्च होने की सम्भावना है। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घरेलू कार्य के दौरान आपको चोट लग सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है।

सिंह

आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे। अपनी जॉब के प्रति समर्पित रहेंगे। कारोबार में बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। समय आपके पक्ष का रहने वाला है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मर्यादित रहें।

 तुला

गैस की वजह से पेट खराब हो सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कन्फ़्यूज हो सकते हैं। गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें। घर-परिवार में समस्या हो सकती है। अहम् की भावना के कारण नजदीकी लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। बनते हुये काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक

करियर को लेकर आप कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा। हृदय रोगियों को थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है। आज नींद पर्याप्त मात्रा में लें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को आज ज्यादा काम करना पड़ेगा।

धनु

रुकी हुई पेमेंट आपको मिलने के योग बन रहे हैं। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेंगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आप सभी कार्यों में कुशलता का परिचय देंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाक़ात हो सकती है।

मकर

कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आकस्मिक गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में धन लाभ होगा। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। व्यर्थ घूमने से आपको बचना चाहिये।

कुम्भ

कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहें। आदर्शवादिता के कारण लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। अपने लक्ष्य को समय से पूरा कर लेंगे।

मीन

आय में कमी होने के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय हल्का बुखार या कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। आज आपको अपने मित्रों के साथ समय बिताना चाहिये। परिवार के प्रति समर्पण भाव रखें। जिद्दी स्वभाव के कारण आपका झगड़ा हो सकता है।

Have something to say? Post your comment