Tuesday, April 23, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-05 नवंबर, 2022

November 06, 2022 09:46 PM

मेष

अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लम्बी दूरी की यात्रा आज न करें। आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है। लवमेट से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे।

वृषभ

आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिये काफी काम आने वाली है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने काम की गुणवत्ता में सुधार करना पड़ेगा। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनायेंगे। उच्च शिक्षण संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ दूर होंगी। आपको पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये।

कर्क

आज अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। बॉस से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। धार्मिक यात्राओं की प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह

आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। पेटदर्द और गैस की समस्या हो सकती है। नयी सम्पत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपके काम के बिगड़ने की सम्भावना है।

कन्या

व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में काफी दिनों से रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने कार्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी आपसे काफी आकर्षित रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है।

 तुला

रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। आपको नया रोजगार मिल सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। पुराना कर्ज चुकाने के लिये दिन अनुकूल है। रक्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में आपको नयी टीम के साथ काम करना पड़ सकता है। धैर्यवान होकर अपना काम करें, फिलहाल ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है।

वृश्चिक

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके रचनात्मक विचारों और सुझाव की प्रशंसा होगी। शाम के समय परिजनों की किसी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। किसी भी तरह के व्यसन व बुरी आदत से दूर रहें।

धनु

आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हो तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। परिवार के साथ समय अवश्य बितायें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। किसी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें।

मकर

आज आपको व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पा लेंगे। आप कुछ नयी स्किल सीख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे।

कुम्भ

परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। फाइनेंस को लेकर स्थिति मजबूत होगी।

मीन

कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ उत्तम समय बितायेंगे। अपनी कार्यशैली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। ऑफिस में आपको सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा।

Have something to say? Post your comment