Friday, April 26, 2024
BREAKING
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-06 नवंबर, 2022

November 06, 2022 09:54 PM

मेष

प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। अपने मन की बातें सब से शेयर न करें। लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं। यदि वाहन चला रहे हैं तो अपने पेपर्स हमेशा पूरे रखें। पोषण की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी।

वृषभ

कार्यक्षेत्र की चुनौतियाँ दूर होंगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होने के योग बन रहे हैं। लोहा और शराब कारोबारियों के लिये विशेष रूप से बहुत ही अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।

मिथुन

मन में थोड़ी-बहुत कन्फ़्यूजन की स्थिति रहेगी। अपने विचारों को सन्तुलित रखें। अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी।

कर्क

आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। कारोबार में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों को कम करने की आवशयकता है। अनावश्यक यात्रायें हो सकती है। गूढ़ विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

सिंह

आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। आपको किसी योग्य व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिये। मन में नकारात्मक विचार और अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है।

कन्या

जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। अपने निर्णयों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। आप अपने काम की क्वालिटी पर काफी ध्यान देंगे। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बढ़ेगी।

 तुला

नयी तकनीक का प्रयोग आप सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आप अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहने वाले हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को उत्तम सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक

आप पसन्दीदा पुस्तकें पढ़ने में समय बितायेंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न होने की सम्भावना है। नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। अपने भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है।

धनु

सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। आज का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी।

मकर

बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। भूमि-सम्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। नया ज्ञान सीखने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। परिवार के वातावरण में शान्ति का माहौल रहेगा। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा।

कुम्भ

व्यवसाय में जल्दबाज़ी के कारण नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोरञ्जन में आप काफी समय बितायेंगे। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। आपका धन अनावश्यक बर्बाद हो सकता है। किसी बड़े कार्य को लेकर परेशानी दूर होगी।

मीन

शाम के समय आप मूवीज और वेब सीरीज का आनन्द उठायेंगे। डिनर के लिये आज बाहर जा सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। आज आप वही काम करेंगे जिसको लेकर आप काफी उत्साहित रहते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिये आप काम से छुट्टी भी ले सकते हैं। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे।

Have something to say? Post your comment