Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-09नवंबर, 2022

November 08, 2022 10:10 PM

मेष

व्यापार में विस्तार के लिये लोन ले सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके मुख-मण्डल पर प्रसन्नता के भाव रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपको तनाव से दूर रहने के लिये योग और ध्यान की आवश्यकता है। विदेश यात्रा को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे।

वृषभ

जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। गलत खबरों को फैलाने से बचें। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।

मिथुन

दाम्पत्य सुख में कमी आयेगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। अपने व्यवहार में शालीनता बनाये रखें। धन सम्बन्धी चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में कुछ नुकसान उठाना पड़़ सकता है। पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मित्रों से आपको काफी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा।

सिंह

घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कमीशन सम्बन्धी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार और काम के बीच सन्तुलन बनाने में सफल रहेंगे। अपने खर्चों पर नियन्त्रण बनाकर रखें। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है।

कन्या

पुराने निवेश से आपको धन लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। गृहस्थ जीवन में शान्ति का वातावरण रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा।

 तुला

यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को पेमेंट आदि को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिये। आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। रिश्तों को लेकर आप थोड़े भावुक रहेंगे।

वृश्चिक

प्रेमी जन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेना चाहते हैं तो आज दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। आपको बहुमूल्य उपहार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे।

धनु

निजी रिश्तों को लेकर समस्याओं का समाधान होगा। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उन्हें फिलहाल छोड़ना ही उचित है।

मकर

काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। आपकी दिनचर्या काफी अनुकूल रहने वाली है। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। बुजुर्ग जातकों को सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी।

कुम्भ

बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। माता के सुख में वृद्धि होगी। आदर्शवादी विचारों से आपको बचना चाहिये। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बच्चों की सफलता से गर्व का अनुभव करेंगे।

मीन

आपका पूरा ध्यान करियर में रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नये पार्टनर्स जुड़ने के योग बन रहे हैं। बॉस आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलेगा। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेने वाले हैं।

Have something to say? Post your comment