Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-10 नवंबर, 2022

November 09, 2022 07:56 PM

मेष

आज घर में आपका मन नहीं लगेगा। हिसाब-किताब में आपको पारदर्शिता रखनी चाहिये। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें। पुराना रोग कष्ट दे सकता है। तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। विज्ञान और तकनीक के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे।

वृषभ

नयी नौकरी के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिजनों पर अपनी कुंठा न निकालें। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिन्ता रहेगी। करियर को लेकर आप पूरी तरह से फोकस्ड रहेंगे। व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ मिलेगा।

मिथुन

विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। पिताजी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा।

कर्क

नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। सन्तान की उन्नति से आप काफी प्रसन्न होंगे। शेयर मार्केट में किया गया निवेश आपको लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर निराशा होने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देने चाहिये। बच्चों के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिये।

कन्या

अति उत्साह में कोई नया काम शुरू न करें। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। अटके हुये काम दोबारा शुरू होंगे।

 तुला

आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कड़वे वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। ससुराल पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी अनबन हो सकती है।

वृश्चिक

निर्माण कार्यों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। जॉब में उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलने वाला है। आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं।

धनु

व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। आय के स्रोत बनेंगे लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे।

मकर

आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों को परेशानी हो सकती है। अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।

कुम्भ

जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की आशंका है। गरिष्ठ भोजन का सेवन आपको नहीं करना चाहिये। इससे कमर दर्द और पेट की बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो आपको इस पर नियन्त्रण करना चाहिये। लोग आपकी आलोचना करेंगे।

मीन

कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे। रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाक़ात होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

Have something to say? Post your comment