Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-14 नवंबर, 2022

November 13, 2022 05:38 PM

मेष

आज आपका धन निरर्थक कार्यों में खर्च होगा। जिसके कारण आपका मनोबल कम हो सकता है। जल्दबाज़ी में लिये गये निर्णय अचानक बदलने पड़ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। घर में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ

आपको बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। साझेदारों के साथ विवाद दूर होंगे। घर की जरूरतों का सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। परिवार की मदद से आपके अटके काम बन सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

मिथुन

व्यापार में धन ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। ठंडे और बासी भोजन करने से बचें। इससे गले में टाँसिल से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें। धन के लेन-देन में समस्या होने की आशंका है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की आशंका है।

कर्क

मन में सकारात्मक विचार जन्म लेंगे। विदेशी कम्पनियों से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। बाहरी लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

सिंह

पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिन्ता रहेगी। तनाव की वजह से रक्तचाप की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचें।

कन्या

कार्यक्षेत्र में नयी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। आपके स्वभाव में विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। धार्मिक कार्यों में आप विशेष रूचि ले सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। आप धन संचय करने का प्रयास करेंगे।

 तुला

जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सम्पत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। कई सारे कार्यों को आप तेज़ी से पूरा कर लेंगे। दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। मानसिक शान्ति के लिये योग और प्राणायाम अवश्य करें।

वृश्चिक

आपके माता-पिता की सलाह आपको करियर में बेहतरीन फायदा दे सकती है। आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। दूसरों पर अपने काम को लेकर ज्यादा निर्भर न रहें। अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

धनु

आज का दिन काफी नाटकीय हो सकता है। फिजूलखर्ची के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। आज कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये। पित्त के रोग परेशान कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर

पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहेगा। कारोबार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बड़े अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध में प्रेम भाव बढ़ेगा।

कुम्भ

आज नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में बहुत ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। रुके काम जल्दी से निपट जायेंगे। प्रेम सम्बन्ध में संयम रखें।

मीन

लोक कल्याण सम्बन्धी कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। तकनीक सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन अच्छा है। व्यापार में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास के बलबूते आप अपने काम आसानी से पूरा कर लेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

Have something to say? Post your comment