Friday, April 19, 2024
BREAKING
ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश लोकसभा चुनाव: 21 राज्यों की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल; जनता तय करेगी 1625 उम्मीदवारों का सियासी भाग्य UPSC Result Topper: यूपीएससी टॉप 10 में DU का दबदबा, IIT, NIT को छोड़ा पीछे! , विल सेवा परीक्षा: ज्यादातर टॉपर्स ने कोचिंग नहीं ऑनलाइन की तैयारी दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, 2024 दुबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट-मेट्रो स्‍टेशनों समेत घरों में घुसा पानी; सब कुछ तैरता दिखा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, जालंधर से पवन कुमार टीनू को मिला टिकट दैनिक राशिफल 18 अप्रैल, 2024 मायावती I.N.D.I.A.से ज्यादा NDA को पहुंचा रहीं नुकसान! UP की13 सीटों पर हो सकता है 'खेला' चुनाव आयोग ने 44 दिन में ₹4658.13 करोड़ जब्त किए

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-17 नवंबर, 2022

November 16, 2022 07:36 PM

मेष

आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। ऑफिस में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है।

वृषभ

जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभ-लालच से आपको बचना चाहिये। नये कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिये। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे।

मिथुन

पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं।

कर्क

आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थोड़े से धन लाभ के लिये कोई गलत काम न करें।

सिंह

परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। नयी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। कारोबार में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित हो सकती हैं।

कन्या

व्यापार में आपको नयी डील करते समय सावधानी रखनी चाहिये। सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। गृहकलह से बचने के लिये अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। शेयर मार्केट और कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है।

 तुला

धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना है। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपने उद्देश्यों को लेकर विचलित न हों। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ी समस्या महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु

बॉस आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे। आपका कोमल व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। पेट दर्द की परेशानी होने की आशंका है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। धन के मामले को लेकर किसी पर ज्यादा विश्वास न करें।

मकर

नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी। बेफिजूल बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। ऑफिस में लोग आपकी आलोचना करेंगे।

कुम्भ

किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के बड़े ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को आज कुछ गिफ्ट देने का प्लान कर सकते हैं। आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होंगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी।

मीन

आज नया कार्य शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति चरम पर हो सकती है। आज योग और व्यायाम अवश्य करें जिससे आपको फोकस करने में आसानी होगी। पुराना ऋण चुकाने का दबाव रहेगा। आपकी गलतियाँ लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी आपको मुश्किल होगी।

Have something to say? Post your comment