मेष
आज किसी का अपमान न करें। सहकर्मी आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। आपकी मनःस्थिति नकारात्मक हो सकती है। घर के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में गम्भीरता लेकिन मजबूती रहेगी।
वृषभ
परिजनों के व्यवहार से थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे। अपनी समस्याओं पर इतना तनाव न लें की आसपास के सकारात्मक वातावरण को ही अनदेखा कर दें। किसी काम को टालने से वह काम लम्बे समय के लिये टल सकता है। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। मौसमी बुखार और सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं।
मिथुन
दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी आयेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। कलात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क
व्यापार में बड़ा अनुबन्ध करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। किसी के प्रति मन में नकारात्मक मनोभाव न रखें। समाज में आपकी छवि अच्छी बनेगी। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और योग्यता का परिचय देंगे।
सिंह
आपकी योजनायें सफल सिद्ध होंगी। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पैतृक सम्पदा में वृद्धि होगी। आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति होगी।
कन्या
पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। काम समय पर पूरा न हो पाने के कारण थोड़े क्षुब्ध हो सकते हैं। लोग आपसे काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं। ऑफिस में सिर्फ अपने काम से काम रखें। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।
तुला
आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। मन में नये व क्रिएटिव विचार उत्पन्न होंगे। अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। आज स्वयं को फिट बनाये रखने के लिये पोषण और व्यायाम पर काफी ध्यान देंगे। प्रेमी जन की सलाह आपके काम आयेगी।
वृश्चिक
आपके लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ होगा। अपनी कमियों को दूर करने के लिये प्रयत्नशील रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे।
धनु
व्यवसायियों को ऑर्डर पूरा करने में कठिनाई होगी। पिता के साथ समय बिताना आपके लिये लाभकर होगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम खराब हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह में परेशानी हो सकती है। आज पूरा दिन आप व्यस्त रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे नाराज होंगे।
मकर
काम का तनाव आपके घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। भावुकता में आकर कोई काम न करें। पेटदर्द और कब्ज की शिकायत हो सकती है। आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बाहर का भोजन करने से बचें। साझेदारी वाले व्यापार में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी।
कुम्भ
कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनन्द लेंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधारने में सफलता मिलेगी। लेकिन प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें।
मीन
परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। मेहनत से पीछे न हटें। व्यापारी अपने कारखाने और उपकरणों की मरम्मत आदि में धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नये लोग आपसे मित्रता करना चाहेंगे। आज की मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको जल्द ही प्राप्त होगा।