मेष
आज सुबह काम का तनाव रहेगा लेकिन शाम तक आप काफी शान्त मूड में आ जायेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपको चुनौतियों वाला काम सौंप सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं।
वृषभ
व्यापार को लेकर आपके मन में पूरे दिन आइडियाज़ आते रहेंगे। शेयर मार्केट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिये दिन अच्छा है। दर्शन और साहित्य के प्रति आप काफी आकर्षित रहेंगे। प्रियजनों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। आज दिन काफी अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। वाहन में खराबी आ सकती हैं। नये ज्ञान को सीखने का प्रयास करेंगे। लेकिन धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में उलझन की आशंका है।
कर्क
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। नये काम की शुरुआत करने के लिये दिन बेहद शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।
सिंह
आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे। किन्तु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें समझनी चाहिये। आप लोगों की मदद करने के लिये उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।
कन्या
किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने की सम्भावना है। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। आपको जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगी।
तुला
कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। अनुशासनहीनता पूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिये। व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिये आप काम करेंगे।
वृश्चिक
मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन श्रेष्ठ है। अपने रसूख और प्रतिष्ठा के कारण आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ललित कलाओं का आनन्द ले सकते हैं। परिवार में तालमेल शानदार रहने वाला है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु
विदेशों से जॉब के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
मकर
नये प्रोजेक्ट्स को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। आध्यात्मिक विषयों में आ रुचि लेंगे। आज दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होगी।
कुम्भ
आज़ शरीर में थकावट महसूस होगी। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है। धैर्यवान होकर सभी काम करें। लेन-देन में त्रुटि होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं।
मीन
अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। धन कमाने के नये स्रोत बना सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है।