Saturday, April 20, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-20 नवंबर, 2022

November 19, 2022 09:17 PM

मेष

जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। ऑफिस में आपको पुरस्कार मिल सकता है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त होने की सम्भावना है।

वृषभ

अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता हो सकती है। जल्दबाज़ी में धनहानि होने की आशंका है। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। मन की चंचलता पर नियन्त्रण करें।

मिथुन

व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। अपने प्रयासों में कमी न होने दें। इसके कारण मन में हीनता की भावना आ सकती है। आपकी योजना किसी कारणवश अटक सकती है। परिवार में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट होने की आशंका है।

कर्क

घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। वरिष्ठ और बुद्धिमान लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। विरोधी आपके सामने कमजोर होंगे। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। बच्चों के साथ दोस्ताना सम्बन्ध रखें।

सिंह

प्रेमी जन से बहसबाजी न करें। ठंड से आपको बचना चाहिये। क्रोधी स्वभाव वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। रक्तचाप के रोगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। मौज-मस्ती और मनोरञ्जन में आप समय बर्बाद न करें।

कन्या

घरेलू मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। ज्यादा टीवी और कम्प्यूटर का प्रयोग न करें। परिवार के लोग आपसे प्रेम तो रखेंगे लेकिन आपको अपनी बात समझाने में थोड़ी मुश्किल होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। अनुसंधान सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी।

 तुला

आज का दिन काफी रोमांचक रहेगा। काम की वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आँखों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती हैं। बीते दिन की तुलना में आपको आज कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव होगा। यात्रा का प्रयोजन सफल होने में कठिनाई होगी।

वृश्चिक

आय के नये स्रोत विकसित होंगे। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। जल्दबाज़ी के बजाय गम्भीरता और धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कानूनी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

धनु

बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर के नवनिर्माण पर धन खर्च करेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घरेलू कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे।

मकर

योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद जन्म ले सकते हैं। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

कुम्भ

कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। आपनी विनम्रता का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। अपने घर के छोटे सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। वैवाहिक कार्यक्रमों आदि को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन

अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। बच्चे काफी आज्ञाकारी रहेंगे। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिये दिन उत्तम है। गलत लोगों की संगत से बचें। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment