Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-22 नवंबर, 2022

November 21, 2022 06:22 PM

मेष

आज आप स्वयं को काफी समय देंगे। एकान्त में बैठकर आत्मविश्लेषण कर सकते हैं। व्यापार में कमजोर पहलुओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध में और प्रगाढ़ता आयेगी। लोक कल्याण के कार्यों में आप रुचि लेंगे। सरकारी कार्य समय से पूर्ण हो जायेंगे। दिनचर्या काफी व्यवस्थित और सन्तुलित रहेगी।

वृषभ

आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र की बिगड़ी हुई स्थितियाँ आपके नियन्त्रण में आ जायेंगी। आज गूढ़ विषयों के अध्ययन के प्रति आकर्षित रहेंगे।

मिथुन

जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। दूसरों की गलतियाँ गिनाने के बजाय उन्हें सही सलाह देकर समझाने का प्रयास करें। यदि नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। प्रेम विवाह में कुछ बाधायें आ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहना होगा।

कर्क

वैवाहिक जीवन में किसी कारण को लेकर तनाव को सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। नये लोगों के साथ सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिये दिन अच्छा है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें वरना समस्या हो सकती है।

सिंह

आप लोगों के मन के विचारों को समझ लेते हैं जिसके कारण लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध और मधुर होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सौहार्द का माहौल रहेगा। घर के कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।

कन्या

आप कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कड़ाई से पेश आ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आज आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिये। हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

 तुला

व्यवसाय में आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। निजी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। नये रचनात्मक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिवार को आप पर्याप्त समय देंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप काफी गम्भीर रहेंगे। आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है।

वृश्चिक

मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। बदलता मौसम आपको सर्दी-जुकाम से पीड़ित कर सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। परिवार के लोगों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।

धनु

जॉब में आपका प्रदर्शन लोगों के लिये अनुकरणीय रहेगा। सीनियर्स आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। आपकी तार्किक क्षमता आपको सभी जगह सफलता प्रदान करने में मदद करेगी। आपके लिये दिन बहुत ही शुभ है। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं।

मकर

अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। पैतृक सम्पदा में वृद्धि होगी। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में नये स्टाफ की नियुक्ति करने का विचार बनायेंगे।

कुम्भ

आज आपके ऊपर से काम का दबाव कम होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ कमाने के नये मौके खोज लेंगे। सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

मीन

चलते कार्यों में अचानक विघ्न आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भावनाओं में आने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। फिलहाल आपका समय ठीक नहीं है इसीलिये आज लोगों से सलाह न लें। क्योंकि आपको लोग गलत सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार खराब न करें।

Have something to say? Post your comment