Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लोक सभा मतदान-2024 - पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले:5 साल की वैलिडिटी वाला मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, इससे 29 देशों में जा सकेंगे वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण:मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया MDH और एवरेस्ट मसालों में ऐसा क्‍या जिसकी जांच करने जा रहा है फूड रेगुलेटर? मामले ने पकड़ा तूल जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी अफसर को मारी गोली; मौत दैनिक राशिफल 24अप्रैल, 2024 ईरान और इजरायल बीच गहराये संघर्ष से भारत की मुश्किलें बढ़ने के आसार प्रधानमंत्री मोदी ने की मुसलमानों पर की टिप्पणी तो कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-23 नवंबर, 2022

November 22, 2022 01:03 PM

मेष

व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। समाज में उच्च पद प्राप्त होगा। जॉब में इच्छित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस की राजनीति में आप सक्रिय रहेंगे।

वृषभ

जॉब में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन

धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। पुराने झगड़ों के सुलझने के आसार दिख रहे हैं। परिवार के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। सूझबूझ के माध्यम से आप अपने काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह के लिये पारिवारिक सहमति मिल सकती है।

कर्क

कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नकारात्मक विचार आपके काम की गुणवत्ता को प्रभावित करेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलने में कठिनाई होगी। घर में मित्रगण और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। लवमेट के साथ आपके सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं।

सिंह

आपका आत्मविश्वास आपको सभी कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। अधिकारी वर्ग के साथ मित्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ी डील करने के लिये दिन शुभ है। नयी जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

कन्या

सर्दी के कारण आपको गले में दर्द की समस्या हो सकती है। स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 तुला

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न बरतें। लम्बे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक

राजनीतिक विषयों पर आपको अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिये। मन में अनैतिक कार्यों के प्रति रुचि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिये लाभकारी रहने वाली है। आपको आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने खानपान को संयमित रखें।

धनु

नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की बेहतरीन सम्भावना है। मन में आत्मसन्तुष्टि का भाव रहेगा। यात्राओं से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

अटके हुये कार्यों को आप शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आप भाग लेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग सम्बन्धी व्यवसाय में धन लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आप गहराई से विषयों को जानने का प्रयास करेंगे। समय का बेहतरीन उपयोग करने से लाभ होगा।

कुम्भ

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पिता की सलाह लेने से आपको काफी लाभ मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। आप भविष्य की योजनाओं को लेकर धैर्यवान और उत्साहित रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

मीन

अपने व्यवहार को संयमित रखें। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। छोटी सी बात को लेकर परेशानी होगी। छात्रों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

Have something to say? Post your comment