Friday, April 19, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-24 नवंबर, 2022

November 24, 2022 05:35 AM

मेष

इस समय स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। बवासीर के रोगियों को जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिये।

वृषभ

परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बितायेंगे। कारोबार में बड़ी डील होने की सम्भावना है।

मिथुन

जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नव विवाहित जोड़े पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें।

कर्क

पुराने सम्बन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी समस्या होगी। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। दैनिक दिनचर्या थोड़ी बाधित रहेगी।

सिंह

रियल एस्टेट कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पैतृक सम्पदा की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावट आने की आशंका है।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिये निमन्त्रण प्राप्त होगा। जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

 तुला

करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुसन्धान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं।

वृश्चिक

जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है।

धनु

जीवनसाथी के साथ संवादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।

मकर

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा।

कुम्भ

पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहार्द भाव बढ़ेगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष की रहने वाली हैं इसीलिये समय का सदुपयोग करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। काम को लेकर नये आइडियाज़ मन में आयेंगे। जल्दबाज़ी में किये गये कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी।

मीन

आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

Have something to say? Post your comment