Thursday, March 28, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-27 नवंबर, 2022

November 27, 2022 06:22 PM

मेष

कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें। अजनबी लोगों पर आँख-मूंदकर भरोसा न करें।

वृषभ

दाम्पत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुँचा सकता है। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जूनियर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध खराब नहीं करना चाहिये।

मिथुन

रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे।

कर्क

ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसीलिये आज आप आराम भी करने का विचार बनायेंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी।

सिंह

मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज होंगे। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। पेट में जलन के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें।

कन्या

आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव आ सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। लवमेट के प्रति विश्वास बनाये रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती हैं।

 तुला

जॉब में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी लीडरशिप योग्यता की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक

कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही गम्भीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा।

धनु

नव विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर

आज आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शान्त रखें और भगवान का नाम लें। आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिये। परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा।

कुम्भ

आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं।

मीन

सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पिता की सलाह लेना हितकर होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे।

Have something to say? Post your comment