Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-28 नवंबर, 2022

November 27, 2022 06:32 PM

मेष

वैवाहिक परेशानी दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। भाइयों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। जुकाम और सर्दी की परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृषभ

आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे। लेकिन आपको मजबूरी में वो भी काम करने पड़ सकते है जिसमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। लड़कियों को निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। धार्मिक चर्चाओं या सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन

कारोबार में आपका प्रदर्शन कमजोर हो सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या आपको पुनः घेर सकती है। इसीलिये सावधानी बरतनी आवश्यक है। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने कार्यों में न होने दें। नया काम शुरू करना आज उचित नहीं है।

कर्क

आज पूरा दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। व्यवसायियों को आज फुर्सत नहीं मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में कुछ चूक कर सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

सिंह

उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने मित्रों से विचार-विमर्श करना आपके लिये हितकर होगा। छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें। अपनी जॉब को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पुराना ऋण चुकाने में सहूलियत रहेगी।

कन्या

अपने शौक को पूरा करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। बहुत तीखा और तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन पेट की बीमारियों को जन्म दे सकता है। आवेश में आकर किसी से अपना व्यवहार खराब न करें। प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

 तुला

घरवालों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे। मन में अनजाना भय व्याप्त हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। व्यवसाय में आपकी आय अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है।

वृश्चिक

विपरीत लिंग वाले लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। अपने सम्पर्क सूत्रों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। प्रेमी जन के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

धनु

स्वास्थ्य की समस्याओं को हल्के में न लें। गृह कलह परेशानी खड़ी कर सकती है। लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। हालांकि आज आप अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। धन की कमी महसूस होगी। आपका स्वभाव शंकालु हो सकता है।

मकर

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पायेंगे। विदेशी भूमि से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। गले में दर्द और जुकाम की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ

विदेशी कम्पनी में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। परिजन आपकी प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। पेन्डिंग कार्यों को निपटाने का दबाव रहेगा। सोशल मीडिया पर आपका नाम बढ़ेगा।

मीन

कार्यों की प्रगति से सन्तोष रहेगा। आय के स्रोत बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। उग्र स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

Have something to say? Post your comment