Friday, March 29, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-29 नवंबर, 2022

November 28, 2022 05:21 PM

मेष

रुके हुये अधिकतम काम गति में आ जायेंगे। अपने काम पर ध्यान केन्द्रित रखें। मित्रों की सहायता से पीछे न हटें। फिल्म इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले बुजुर्ग लोगों की राय अवश्य लें।

वृषभ

आपका स्वभाव लोगों के लिये प्रेरणा बनेगा। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप काफी रुचि लेंगे।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव लेने के कारण डायबिटीज़ के रोगियों का स्वास्थ कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। किसी रुके हुये मामले के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं।

कर्क

घर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय का आनन्द उठायेंगे। बिजनेस में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।

सिंह

समाज में आपका नाम बढ़ेगा। जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूंढ लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी आलोचना करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप सहभागिता बढ़ायेंगे। घर की साज-सज्जा को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। उत्तम सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। शिक्षा में आपका मन लगेगा। प्रिय मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। बच्चों के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

 तुला

घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मन में कई सारे विचार आने के कारण अस्थिरता का भाव रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिलने में परेशानी होगी। कारोबार में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें।

वृश्चिक

आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आयेंगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर काम करने से सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी।

धनु

सहकर्मियों के रूखे व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। दांतों के रोग परेशान कर सकते हैं। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बेवजह कलह होने से मन अशान्त हो सकता है।

मकर

जॉब में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नवीन साधन विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।

कुम्भ

जीवनसाथी को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिये। बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होगी। आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। काम में भागादौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। जॉब में आपको फोकस ज्यादा करने के बाद ही परिणाम मिलेंगे।

मीन

आज आप काफी रिलैक्स्ड मूड में रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इंजीनियरिंग छात्रों की जॉब मिल सकती है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। पुरानी यादों में खोये रहेंगे। प्रेमी जन के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। शाम को स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा।

Have something to say? Post your comment