Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

हरियाणा

29 और 30 नवंबर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

November 29, 2022 03:48 AM

आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का करेंगी शुभारंभ

 हरियाणा की 3 परियोजनाओं की भी करेंगी शुरुआत

 30 नवंबर को हरियाणा के खिलाड़ियों से करेंगी बातचीत, बे‌टी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान पर भी करेंगी चर्चा

 दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 28 नवंबर – भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। 29 और 30 नवंबर को राष्ट्रपति हरियाणा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। आज प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पहुंचेगी, जहां वे पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद् गीता पर पुष्प अर्पित कर गीता पूजन करेंगी और गीता यज्ञ में अपनी पूर्ण आहूति डालेंगी। इसके पश्चात श्रीमती द्रोपदी मुर्मू राज्य प्रदर्शनी, हरियाणा पैवेलियन, शिल्प उद्यान का भी उद्घाटन करेंगी। साथ ही, राष्ट्रपति इस बार के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के भागीदार राज्य मध्य प्रदेश के पैवेलियन का भी अवलोकन करेंगी।

        इसके बाद श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 11:30 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में अन्तर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लेंगी और यहीं से हरियाणा सरकार की 3 बड़ी परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ व शिलान्यास करेंगी। इनमें हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग व्यवस्था, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना तथा सिरसा जिले में मेडिकल कॉलेज की आधारशीला रखा जाना शामिल है।

हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग प्रणाली का करेंगी शुभारंभ

        राष्ट्रपति श्रीमद्भगवद् गीता सदन से ही हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ करेंगी। प्रारंभिक चरण में 6 डिपो अर्थात् चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई - टिकटिंग परियोजना को लागू किया जाएगा। इसी तरह हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना

        श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ करेंगी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चैकअप किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को शामिल किया गया है।

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिरसा की रखेंगी आधारशिला

        राष्ट्रपति सिरसा जिले में 21 एकड भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखेंगी। यह मेडिकल कॉलेज करीब 950 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी।

        इन परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद 2:30 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षात समारोह में मुख्य-अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और पास-आऊट विद्यार्थियों को डिग्री वितरित करेंगी। तत्पश्चात राष्ट्रपति 4:20 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेगी, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद, करीब 5 बजे श्रीमती द्रौपदी मुर्मू स्टेट गेस्ट के तौर पर हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ पहुंचेगी। हरियाणा राजभवन में उनके आगमन के उपलक्ष्य में सायं 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

        30 नवंबर को अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू प्रातः 6:30 बजे आशा वर्कर्स व अन्य हितधारकों से सीधा संवाद करेंगी और उनसे बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सफलता के बारे में जानेंगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति हरियाणा के खिलाड़ियों कुछ स्कूली छात्राओं से भी संवाद करेंगी।

30 नवम्बर हरियाणा के खिलाडिय़ों कि लिए होगा महत्वपूर्ण दिवस

 देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू खिलाडिय़ों से होंगी रु-ब-रु

  हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए 30 नवम्बर, 2022 बुधवार का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। इस दिन एक ओर देश की राष्टï्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ऑलम्पियन व अन्य खिलाडिय़ों से रु-ब-रु होंगी तो वहीं दूसरी ओर वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में जुडे विभिन्न वर्गों के हितधारकों से भी इस अभियान की सफलता की कहानी के बारे जानकारी लेंगी।

        हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने अनुसार राष्ट्रपति श्री द्रौपदी मुर्मू अपने पहले हरियाणा दौरे पर है, राष्ट्रपति 21 जनवरी,2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक धरा से आरम्भ किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में आशावर्कस व इससे जुड़े अन्य वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगी।

        इसके अलावा राष्ट्रपति महिला पहलवानों व  ऑलम्पियन तथा अन्य खिलाडिय़ों से भी बातचीत करेंगी और साथ ही वे  कुछ स्कूली छात्राओं से भी अपने अनुभव सांझा करेंगी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिरसा जिले को देंगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, कुरुक्षेत्र से करेंगी शिलान्यास

 प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए संकल्पित हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है प्रदेश सरकार

 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को सिरसा जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगी। वे कुरुक्षेत्र से इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगी। यह मेडिकल कॉलेज करीब 1090 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसी कड़ी में सिरसा जिले के मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है।

        एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिरसा की स्थापना मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को अधिक प्रोत्साहन देने और राज्य में लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। 539 बिस्तर के इस मेडिकल कॉलेज को करीब 22 एकड़ में बनाया जाएगा। इस पर करीब 1090 करोड़ की लागत आएगी तथा इसमें 100 एमबीबीएस की सीटें होंगी। सिरसा रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी मात्र 2.6 किलोमीटर और सिरसा बस अड्डे से इसकी दूरी 1.9 किलोमीटर होगी।    

सभी सुविधाओं से सुसज्जित होगा सिरसा का मेडिकल कॉलेज

        सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सिरसा के इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र और इंटर्न हॉस्टल ब्लाक बनाया जाएगा। लड़कों के लिए अलग (300 क्षमता) और लड़कियों के लिए (200 क्षमता) 500 छात्रों और 100 इंटर्न को डबल सीटिंग में आवास प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया है। हॉस्टल ब्लाक में रसोई और भोजन, जिम, योग कक्ष, मनोरंजन कक्ष, वाचनालय आदि जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। नर्सिंग कन्या छात्रावास में कुल 250 छात्राओं को डबल शेयरिंग में आवास उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। महाविद्यालय के निदेशक एवं चिकित्सा अधीक्षक के लिए परिसर में आवासीय सुविधा प्रस्तावित है। एकीकृत जूनियर और सीनियर रेजिडेंट छात्रावास ब्लाक को 100 छात्रों (50 सीनियर रेजिडेंट और 50 जूनियर रेजिडेंट) को आवास प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया हैं।

मेडिकल कॉलेज में ये होंगे मुख्य विभाग

        सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हरियाणा राज्य और इसके पडोसी राज्यों जैसे पंजाब और राजस्थान को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलाजी, माइक्रोबायोलाजी, फार्माकोलाजी, फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी और कम्युनिटी मेडिसन जैसे विभाग शामिल होंगे। इसके साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा, हडडी रोग, बाल रोग, मनोचिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, श्वसन चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, ओटोरहिनालरिंजोलाजी, सामान्य चिकित्सा, त्वचा विज्ञान, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बर्न यूनिट, आईसीयू, पीआईसीयू, आईसीसी एनआईसीयू, जेल वार्ड, एआरटी वार्ड और निजी वार्ड भी होंगे।

सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने पर हो जाएंगी 3 हजार से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें

        सरकारी  प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। सभी मेडिकल कॉलेज खुल जाने के बाद प्रदेशभर में 3 हजार से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें हो जाएंगी। वहीं झज्जर जिले के बाढ़सा में 20,347 करोड़ रुपये की राशि से राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। 710 बिस्तरों का यह संस्थान अमेरिका की एनसीआई की तर्ज पर बनाया गया है। इसके साथ-साथ प्रदेश का पहला एम्स रेवाड़ी में स्थापित किया जा रहा है। 189 एकड़ जमीन खरीद ली गई है जल्दी ही भारत सरकार को सौंप दी जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में लगातार इस क्षेत्र में प्रगति हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

मेवात के ऐतिहासिक गांव घासेड़ा में राष्ट्रपिता की याद में स्थापित की महात्मा गांधी की प्रतिमा

मेवात के ऐतिहासिक गांव घासेड़ा में राष्ट्रपिता की याद में स्थापित की महात्मा गांधी की प्रतिमा

पांच करोड़ की लागत से वकीलों के लिए बनेंगे चैंबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पांच करोड़ की लागत से वकीलों के लिए बनेंगे चैंबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल ने राजा हसन खां मेवाती की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम मनोहर लाल ने राजा हसन खां मेवाती की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज लेने के लिए किसान वेबसाइट पर करवाएं पंजीकरण

ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज लेने के लिए किसान वेबसाइट पर करवाएं पंजीकरण