Sunday, September 14, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

पूर्व विधायक ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका:पत्रकार को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप; सुसाइड नोट में भी लिखे नाम

November 29, 2022 03:58 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 28 नवंबरः पंजाब के पटियाला में पत्रकार रमेश शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। आरोपी की याचिका पर कोर्ट में 30 नवंबर को सुनवाई की जानी है।

हालांकि राजपुरा सिटी थाना पुलिस द्वारा दर्ज मामले में कुल 6 आरोपी हैं, लेकिन पुलिस आरोपी हरदयाल सिंह कंबोज समेत किसी एक आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में हरदयाल कंबोज का बेटा निर्भय सिंह मिलिट्री भी आरोपी है। सुसाइड नोट में कुछ वकीलों, स्वतंत्रता सेनानी और डॉक्टरों के नाम भी लिखे हैं।

रमेश शर्मा द्वारा खुदकुशी से पहले लिखा सुसाइड नोट।
रमेश शर्मा द्वारा खुदकुशी से पहले लिखा सुसाइड नोट।

खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट लिख बनाई वीडियो
खुदकुशी करने से पहले रमेश शर्मा ने अपना दुख बयां करते हुए वीडियो बनाई थी। साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखा था। थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने रमेश की पत्नी के बयानों पर केस दर्ज किया है। साथ ही रमेश शर्मा द्वारा बनाई गई वीडियो और सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया था। सुसाइड से पहले रमेश शर्मा और उनकी पत्नी बैंच पर एक साथ बैठे थे। रमेश शर्मा की खुदकुशी के बाद से उनकी पत्नी लगातार पुलिस से इंसाफ की मांग कर रही हैं।

सुसाइड नोट में पूर्व विधायक और उनके बेटे का नाम
रमेश ने खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो और सुसाइड नोट में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज समेत उसके बेटे निर्भय सिंह मिलिट्री का नाम लिखा है। कुछ वकीलों, स्वतंत्रता सेनानी और डॉक्टरों के नाम भी लिखे हैं। रमेश ने उक्त सभी लोगों पर उन्हें परेशान करने और उन पर झूठे केस डलवाने के आरोप लगाए हैं। इससे तंग आकर रमेश खुदकुशी को मजबूर हुए। रमेश शर्मा ने वीडियो में आरोपियों को सजा दिलाने में मदद करने और इंसाफ मिलने तक उनका संस्कार नहीं किए जाने की बात भी लिखी थी।

पूर्व विधायक ने व्यापार करवाया बंद
रमेश ने वीडियो में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज पर उनका ढाबा बंद कराने के आरोप लगाए थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने मंथली नहीं देने पर 40 महीने पहले उनका ढाबा बंद करवा दिया। रोजगार छिन जाने से वह बेरोजगार हो गए।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss