Thursday, March 28, 2024
BREAKING
यूक्रेन युद्ध के कारण 'खाली' हुआ अमेरिका का तोपखाना, एर्दोगन देंगे हथियार, सबसे बड़ा सप्लायर बना तुर्की यूपी में BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट से गायब बृजभूषण का नाम, टिकट कटने वाले किसी सांसद को जगह नहीं! Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने कहा- बिना विस्तार से सुनवाई के आदेश नहीं दे सकते पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की विजीलेंस ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही के लिए 5200 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

हरियाणा

आज अंबाला पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल संग महिलाएं करेंगी कदमताल

January 09, 2023 08:22 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 08 जनवरीः शंखनाद से यात्रा का आरंभ। जंगम जोगियों ने शिव स्तुति गाई। गुरुनानक जी व शिव जी का उदाहरण खुद को तपस्वी व कांग्रेस की यात्रा को तपस्या कहना। और शाम को ब्रह्मसरोवर पर पूजन और आरती। यह सार था रविवार को धर्मनगरी में भारत जोड़ो यात्रा का...। यात्रा आज अंबाला पहुंचेगी। कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने जानकारी दी है कि आज राहुल गांधी के साथ सभी महिलाएं कदमताल करेंगी। सांसद ने ट्वीट कर रहा कि  ट्विटर पर कहा कि राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 


कुरुक्षेत्र में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। तय समय साढ़े तीन बजे से 20 मिनट देरी से यात्रा शुरू हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव झिरबड़ी से यात्रा शुरू की गई। तीन बजकर 50 मिनट पर जैसे ही राहुल गांधी गाड़ी से उतरकर यात्रा में शामिल हुए तो कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह कई गुना बढ़ गया। झंडे, बैनर, कटआउट लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे तो राहुल गांधी ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद यात्रा शुरू हुई तो हर कोई राहुल गांधी के जोश व जज्बे को देख हैरान रह गया। गांव झिरबड़ी में यात्रा का शंखनाद से स्वागत किया गया तो 500 मीटर चलते ही जंगम जोगियों ने शिव स्तुति की। उमरी चौक, पिपली चौक से लेकर पुराने बस अड्डे तक जगह-जगह स्वागत किया गया। सोमवार को यात्रा खानपुर कोलियां से शुरू होगी और अंबाला पहुंचेगी। 

राहुल से पहले प्रियंका के पुत्र भी कर चुके हैं कुरुक्षेत्र में रात्रि विश्राम
कुरुक्षेत्र से राहुल गांधी के परिवार का पीढ़ियों का इतिहास जुड़ा है। उनके पुरखों का यहां आना रहा है और यही कहा जा रहा है कि राहुल अपने परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्होंने यहां रात्रि विश्राम किया। लेकिन दस साल पहले प्रियंका गांधी के पुत्र और राहुल गांधी के भांजे रेहान भी यहां रात में रुके थे। एसपीजी की सुरक्षा में रेहान का यह तीन दिन का प्रवास गुप्त रखा गया था। हालांकि रेहान की मां प्रियंका गांधी ने भले ही कुरुक्षेत्र में प्रवास न किया हो, लेकिन वे 15 साल पहले अर्धरात्रि में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक धार्मिक आयोजन के दौरान महायज्ञ में आहुति डालने पहुंचीं थीं।

नेहरू परिवार के पुरोहित पंडित राजनाथ और उनके बुजुर्ग इस परिवार से कई बार यहां पूजा-अर्चना करा चुके हैं। उनके पास नेहरू परिवार की सात पीढ़ियों का रिकॉर्ड वंशावलियों में उर्दू के अलावा कर्मकांडी हिंदी भाषा में दर्ज है। स्वर्गीय पंडित राजनाथ के पुत्र विश्वनाथ शर्मा और लक्ष्मीनाथ शर्मा के अनुसार पंडित मंशाराम नेहरू, उनके पुत्र पंडित लक्ष्मी नारायण नेहरू, उनके पुत्र पंडित गंगाधर, उनके पुत्र मोतीलाल नेहरू, उनके पुत्र पंडित जवाहरलाल नेहरू, उनकी बेटी इंदिरा गांधी और उनके पुत्र राजीव गांधी व संजय गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी से लेकर प्रियंका व राहुल गांधी परिवार का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जुड़ाव रहा है।

 
... अचानक विजय के घर रुके राहुल 
राहुल गांधी ने गांव झिरबड़ी से यात्रा शुरू की तो करीब साढ़े छह किलोमीटर तक जारी रखी। हर कोई देखता रहा कि राहुल गांधी रुकेंगे, लेकिन उनके जोश को देख सभी दंग थे। हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी चट्ठा कॉम्प्लेक्स के समीप पिपली-थर्ड गेट रोड पर पहुंचे तो कुछ कदम आगे स्थित कार्यकर्ता विजय अग्रवाल के घर अचानक सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। महज 10 मिनट बाद राहुल गांधी भी पहुंचे तो विजय अग्रवाल, उनकी पत्नी नित्या अग्रवाल व बच्चे भी गदगद हो उठे। राहुल गांधी ने यहां पहले चाय पी तो स्नेक्स भी लिए।

उन्होंने परिवार के लोगों से हालचाल पूछा तो मौजूद बच्चों के साथ दुलार भी किया। उधर, नित्या अग्रवाल कहती है कि वे दूसरे लोगों की तरह राहुल गांधी को देखने के लिए घर के बाहर थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि अचानक घर ही आ जाएंगे। राहुल ने बेहद सौम्य स्वभाव से पूरे परिवार से बातचीत की। वे पहले किसी पार्टी से नहीं जुड़े थे, लेकिन अब वे कोचिंग सेंटर में पढ़ाने का काम छोड़ कांग्रेस से ही जुडे़ंगी।

कोमल को दिया स्टीकर, कहा जरूर मिलना
पिपली रोड पर रेलवे पुल पर राहुल की झलक देखने के लिए मोहन नगर की कोमल अपनी मां राजबाला के साथ पहुंची। अचानक राहुल ने उन्हें बुलाया तो एक क्यूआर कोड लगा स्टीकर दिया और कहा कि जरूर मिलना। इसके बाद राहुल आगे बढ़ गए। राहुल गांधी से इस अचानक मुलाकात से मां-बेटी गदगद हो उठीं। उनका कहना था कि राहुल गांधी इस तरह उन्हें भीड़ के बीच बुलाकर मुलाकात करेंगे, यह उम्मीद भी नहीं थी।

फूलों की वर्षा तो कहीं आतिशबाजी
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। हर चौक पर ढोल, नगाड़े बताए गए तो अग्रसेन चौक सहित कई जगहों पर आतिशबाजी भी की गई। राहुल गांधी व कांग्रेस के प्रति जमकर नारेबाजी की जाती रही।

दूसरों को रौब दिखाने के लिए सेहत अच्छी रखनी पड़ती है राहुल जी....
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलते हुए राहुल गांधी जब नीलोखेड़ी से आगे निकले तो उनकी नजर एक 10 साल के बच्चे पर पड़ी। वह साथ दौड़ रहा था। राहुल ने उसे बुलाया और साथ लेकर चलने लगे। बोले-कौन सी क्लास में पढ़ते हो, बच्चा बोला-आर्मी स्कूल अंबाला कैंट में पढ़ता हूं। राहुल इसे देख बोले बड़े गोल मटोल हो, पहलवान बनोगे क्या। बच्चे ने तपाक से जवाब दिया, दूसरों को रौब दिखाने के लिए सेहत अच्छी रखनी पड़ती है राहुल जी। ये बात सुनकर वह हंस पड़े और उनके पिता मिथुन वर्मा पार्षद से अंबाला बोले, बच्चा बहुत हाजिर जवाब है।

 

भारत जोड़ो यात्रा।
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यकर्ताओं में भरा जोश
यात्रा के दौरान स्थानीय नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में भी राहुल गांधी जोश भर गए। पूरी यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान इत्यादि नेता मौजूद रहे। इस दौरान सभी नेताओं के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के साथ-साथ अपने-अपने लीडर के नारे लगाकर यात्रा में उनकी मौजूदगी का माहौल बनाते दिखे। उधर, भूपेंद्र हुड्डा भी यात्रा के दौरान अनेक बार राहुल गांधी के साथ चर्चा करते दिखे। कड़ाके की सर्दी के बीच कार्यकर्ता रविवार सुबह ही गांव झिरबड़ी पहुंच गए थे। यहीं नहीं उमरी चौक, पिपली चौक तक लोग हाईवे पर एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। कार्यकर्ता राहुल के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए रहे। तीन बजकर 50 मिनट पर जैसे ही राहुल गांधी झिरबड़ी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश आसमान पर पहुंच गया। राहुल इस दौरान सभी कांग्रेसियों को उत्साहित करते हुए उनका जोश बढ़ाते दिखे।

राहुल को देखने के लिए उमड़ पड़े लोग
राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ दौड़ते रहे तो वहीं सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग खड़े रहे। राहुल गांधी कहीं किसी से गले मिलते रहे तो कहीं हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते रहे। 

 

महाआरती करते राहुल गांधी।
महाआरती करते राहुल गांधी। - फोटो : @Bharat Jodo
इस तरह चली यात्रा
  •  दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट पर राहुल गांधी गांव झिरबड़ी पहुंचे।
  •  तीन बजकर 52 मिनट पर यात्रा शुरू
  •  चार बजकर 40 मिनट पर पिपली चौक पर पहुंचे
  •  पांच बजकर 20 मिनट पर पिपली रोड स्थित विजय अग्रवाल के घर जलपान के लिए पहुंचे
  •  पांच बजकर 50 मिनट पर फिर यात्रा में लौटे
  •   छह बजकर 33 मिनट पर पुराने बस अड्डा पहुंची।
  •  छह बजकर 42 मिनट पर राहुल गांधी ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे

आज सुबह खानपुर कोलियां से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा 
कुरुक्षेत्र।
 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को सुबह खानपुर कोलियां से फिर शुरू होगी। यात्रा का रात्रि पड़ाव गांव प्रतापगढ़ में रहा, जहां यात्रा के साथ चल रहे 67 कंटेनर पहुंचे। राहुल गांधी कंटेनर में ही रात्रि विश्राम करते रहे वहीं सुबह यात्रा खानपुर कोलियां से शाहाबाद पहुंचेगी, जहां नई अनाजमंडी में दोपहर भोज होगा। यात्रा को लेकर सभी जगहों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा की गई है। पांच एएसपी व नौ डीएसपी के नेतृत्व में दो हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे।

इस तरह से रूट रहेगा डायवर्ट 
10 जनवरी को दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर अंबाला-शाहबाद के बीच छह घंटे के लिए यातायात बंद किया जाएगा और रूट डायवर्ट रहेगा। उपायुक्त ने यात्रा मार्ग को रेड जोन घोषित करते हुए धारा-144 लगाई है। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक 10 जनवरी को कुरुक्षेत्र-शाहाबाद से अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कुरुक्षेत्र व शाहाबाद की ओर से अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला। पंजाब की ओर से जाने वाले वाहन शाहाबाद से साहा रोड होते हुए वाया शहजादपुर, रायपुरानी, पंचकूला चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जा सकते हैं। यमुनानगर से अंबाला की ओर आने वाले वाहन वाया बराड़ा होते हुए शाहाबाद से अंबाला की ओर जा सकते हैं। छावनी और अंबाला शहर का मार्ग बंद रहेगा।

भारत जोड़ो यात्रा छह बजे अंबाला में करेगी प्रवेश, मोहड़ा में ठहराव
अंबाला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शाहाबाद के बाद सोमवार शाम साढ़े छह बजे अंबाला में दाखिल होगी और मोहड़ा मंडी में ठहराव होगा। रात्रि विश्राम की व्यवस्था के बाद 10 जनवरी की सुबह छह बजे से अंबाला के शाहपुर से यात्रा शुरू होगी। यहां से जंडली पुल, सिविल अस्पताल अंबाला सिटी, प्रेम नगर होते हुए 10 बजे फिलाडेलफिया मिशन अस्पताल पहुंचेगी। 
यहां से चलकर साढ़े तीन बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे। इस यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। 73 नाकों के साथ-साथ 2500 जवान रूट प्लान के मुताबिक चप्पे-चप्पे पर रहेंगे वहीं कांग्रेसी नेताओं ने भी जगह-जगह स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि फूलों व ढोल नगाड़ों के संग स्वागत किया जा सके। 

एसपी ने दिए पुख्ता सुरक्षा के निर्देश 
भारत जोड़ो यात्रा के लिए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने अंबाला में निर्धारित मार्गों पर उचित पुलिस सुरक्षा प्रबंध करने के लिए बैठक ली। इसमें मार्गों को खाली कराने, यातायात के आवागमन की व्यवस्था करने, पैदल मार्च के लिए सही व्यवस्था करने, आवश्यक नाकाबंदी और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस अधिकारी इंस्टीट्यूट अंबाला शहर में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, निरीक्षक सीआईए, निरीक्षक एवीटी सेल, एएनसी सेल, पुलिस पोस्ट इंचार्ज और अन्य पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर उचित पुलिस सुरक्षा प्रबंध किए जाऐं। 

अराजकता फैलाने और कानून तोड़ने पर होगी कार्रवाई  
एसपी जश्नदीप रंधावा ने कहा कि 10 जनवरी को प्रात: छह से 12 बजे तक वाहनों के आवागमन की व्यवस्था करने के लिए जिला कुरुक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उचित व्यवस्था की जाए, जिससे कि किसी भी वाहन चालक को परेशानी का सामना न करना पड़े।  इसके साथ-2 जिला में भी प्रबंधक पुलिस थाना यातायात वाहनों के आवागमन को सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था करें। 

ऐसे स्थलों पर जहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभागार, जलपान, सेफ-हाउस व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हो उन पर विशेष सुरक्षा प्रबन्ध किए जाऐं। इस दौरान जहां आवश्यक हो वहां पर विशेष नाकाबंदी की जाए। जिससे अवव्यस्था न फैले और कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी डयूटी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वह अराजकता फैलाने व कानून की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

एसपी ने आम नागरिकों से की सहयोग की अपील 
एसपी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 10 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति कानून और व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जानमाल की सुरक्षा को खतरे में डालने, झूठी अफवाहें फैलाने या अन्य किसी भी प्रकार के नियमों की उल्लघंना करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

मेवात के ऐतिहासिक गांव घासेड़ा में राष्ट्रपिता की याद में स्थापित की महात्मा गांधी की प्रतिमा

मेवात के ऐतिहासिक गांव घासेड़ा में राष्ट्रपिता की याद में स्थापित की महात्मा गांधी की प्रतिमा

पांच करोड़ की लागत से वकीलों के लिए बनेंगे चैंबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पांच करोड़ की लागत से वकीलों के लिए बनेंगे चैंबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल ने राजा हसन खां मेवाती की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम मनोहर लाल ने राजा हसन खां मेवाती की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज लेने के लिए किसान वेबसाइट पर करवाएं पंजीकरण

ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज लेने के लिए किसान वेबसाइट पर करवाएं पंजीकरण

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की तरह जिला निर्वाचन अधिकारी भी जिला स्तर पर नवाचार, मस्कट व आइकॉन बनाएं - अनुराग अग्रवाल

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की तरह जिला निर्वाचन अधिकारी भी जिला स्तर पर नवाचार, मस्कट व आइकॉन बनाएं - अनुराग अग्रवाल