Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ में प्रथम स्थान एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 सितंबर, 2026 दिल्ली में गूंजा वैश्विक एकजुटता का शंखनाद — जब पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिक गईं! 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से मुलाकात की भारतीय रेल ने अगस्त 2026 में यात्री कनेक्टिविटी और माल ढुलाई क्षमता का विस्तार किया; अगस्त 2025 की तुलना में माल ढुलाई में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई

पंजाब

पंजाब में BJP अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव, प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया बड़ा एलान

January 09, 2023 08:33 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 08 जनवरीः 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। यह एलान भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन की चर्चाओं को खारिज कर दिया। शर्मा ने कहा कि पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी भी। 


वे रविवार को मलोट में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश असीजा के ताजपोशी समागम में पहुंचे थे। शिअद पर कटाक्ष करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनका शिअद से गठबंधन पहले भी सियासी नहीं था, वो भी पंजाब के हालात सुधारने के उद्देश्य से किया गया था। शिअद भाजपा का साथ उस समय छोड़कर भाग गया जब भाजपा को पंजाब में शिअद की जरूरत थी। ये कैसा सियासी गठबंधन है, जिसमें पिता मुख्यमंत्री थे और बेटा उप मुख्यमंत्री। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश का भला सिर्फ भाजपा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाने का कार्य किया। वहीं काली सूची में पड़े बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भी उचित कदम उठाए हैं। साथ ही बीते दिनों ही वीर बाल दिवस भी मनाया गया है। 

आप पर साधा निशाना
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। रोजाना ही कत्लेआम, डकैती, लूटपाट हो रही है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आप को बहुमत से जिता तो दिया लेकिन जीत के बाद ये सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। अब लोगों की अगली आस सिर्फ भाजपा से है क्योंकि लोग शिअद, कांग्रेस और आप का कार्यकाल देख चुके हैं। 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss