Tuesday, June 02, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 जून 2026 ईरान संघर्ष में बढ़ा तनाव: अमेरिकी हमलों के बाद कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर मन की बात में प्रधानमंत्री ने धावकों गुरिंदरवीर सिंह और कुजूर की उपलब्धियों को सराहा हैकर के दावे से सीबीएसई की डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल, उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंच का दावा पश्चिमी विक्षोभ को विदाई: उत्तर भारत में बारिश का दौर सोमवार रात के बाद थमेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 जून 2026 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 जून 2026 संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया

पंजाब

पंजाब के 21 जिलों में सात डिग्री से नीचे पारा, आज ऑरेंज अलर्ट, बठिंडा में घना कोहरा

January 09, 2023 08:34 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 08 जनवरीः पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। सूबे के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में न तो कोई बढ़ोतरी हुई और न ही गिरावट आई। रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। प्रदेश में आज भी ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों में दोपहर तक घना कोहरा छाया रहेगा।  बठिंडा शहर के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात साढ़े 11 बजे बठिंडा में दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से घने कोहरे में कमी आएगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, पंजाब में 11 और 12 को बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को पंजाब में रोपड़ का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 6.6, बठिंडा में 3.4, चंडीगढ़ में 4.5, जालंधर में 6.3, लुधियाना में 5.3, पठानकोट में 6.6 और पटियाला में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 13 जनवरी को ही पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। 14 और 15 जनवरी को तेज शीतलहर चलेगी। 

फरीदकोट में ठंड से बुजुर्ग की मौत
कोटकपूरा रोड पर ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय टोनी बाबा के रूप में हुई, जो पिछले 11 वर्षों से कोटकपूरा रोड पर बने धार्मिक स्थल के पास झुग्गी बनाकर रहता था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जसवंत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की ठंड से मौत हुई है। इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss