Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

हरियाणा

आज सुबह अंबाला में झंडा फहराकर शुरू होगी यात्रा, शंभू बॉर्डर से पंजाब में दाखिल होंगे राहुल

January 10, 2023 06:49 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

अंबाला, 09 जनवरीः भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार सुबह छह बजे से पहले राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। इसके बाद छह बजे से यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मोहड़ा अनाज मंडी से यात्रा अंबाला कैंट में प्रवेश करेगी। यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक पहुंचेगी।


यहां से अंबाला शहर में यात्रा प्रवेश करेगी। अंबाला शहर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा अग्रसेन चौक तक जाएगी। यहां से भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।  

सैनी आश्रम में प्रेसवार्ता
सैनी आश्रम में मंगलवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देंगे।

आज 12 बजे तक बंद रहेगा अंबाला जाने वाला मार्ग
भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज सुबह छह बजे से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने चालकों से इस समय वाहन इस रास्ते पर न लाने के लिए कहा है। 

उन्होंने बताया कि इसके लिए कुरुक्षेत्र और शाहाबाद की ओर से अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब की ओर आने वाले वाहन शाहाबाद से साहा रोड होते हुए वाया शहजादपुर, रायपुररानी, पंचकूला चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार यमुनानगर से अंबाला की ओर आने वाले वाहन वाया बराड़ा होते हुए शाहाबाद से अंबाला की ओर आ सकते हैं। 

अंबाला छावनी और अंबाला शहर का मार्ग इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा। 10 जनवरी 2023 को आई-डिजिटल जॉन परीक्षा केंद्र नजदीक गांव शाहपुर अंबाला में प्रात: छह बजे से शाम सात बजे तक एसएससी की परीक्षा होनी है। भारत जोड़ो यात्रा के कारण प्रात: छह से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों पर इस परीक्षा केंद्र के सामने पार्किंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग स्टेशनो के निरीक्षण का कार्य कल तक करें पूरा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

लाखों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे ठगी

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

पीएम का हरियाणा के प्रति विशेष लगाव, एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा

मनोहर सरकार ने नूंह ज़िले के लिए फिर खोला सौगातों का पिटारा