दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 09 जनवरीः पंजाब में सोमवार को आधे से ज्यादा जिलों में फिर से धूप नहीं निकली, जबकि सुबह 12 बजे तक कई जगह कोहरा छाया रहा। सूबे में सबसे ठंडी रात बठिंडा की रही। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पहुंच गया। हरियाणा में महेंद्रगढ़ 2.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।
वहीं, पंजाब के सुनाम में एक शैलर के कमरे में सो रहे बिहार के 5 मजदूरों की रविवार रात अंगीठी के धुंए से दम घुटने पर मौत हो गई। एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हिमाचल में कल बर्फबारी की संभावना
पंजाब व हरियाणा में 11-12 जनवरी को बारिश के आसार हैं। लोहड़ी के दिन घना कोहरा पड़ेगा। हिमाचल में 11 जनवरी को ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संंभावना है।
कहां कितना तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
मोगा 8.3 5.1
मुक्तसर 10.4 5.7
बठिंडा 11.0 2.0
लुधियाना 11.2 6.8
अमृतसर 15.7 7.8
जालंधर 11.0 7.2
पटियाला 13.2 7.2