Friday, April 19, 2024
BREAKING
अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं... Supreme Court: 'सुप्रीम' सुनवाई में VVPAT मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी बड़ी राहत दैनिक राशिफल 20 अप्रैल, 2024 ईरान ने फिर दी इजरायल पर हमले की धमकी, इस बार एयरफोर्स से बम बरसाने की वॉर्निंग Elon Musk भारत में लगाएंगे Tesla का प्लांट, 2-3 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेश

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-20 जनवरी, 2023

January 19, 2023 06:49 AM

मेष

उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है।

वृषभ

माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। जोड़ों और कूल्हों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये।

मिथुन

वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुये प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।

कर्क

सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस्ड रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।

सिंह

युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर सम्भल कर प्रतिक्रिया दें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या

आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

 तुला

कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धार्मिक चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक

जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है।

धनु

अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप प्रसन्न रहेंगे। धन की उधारी करने से बचना चाहिये। व्यवसाय में हुये नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिये। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन सम्बन्धित मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। इंटरव्यू में आपको शानदार सफलता मिल सकती है।

मीन

आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपके सामाजिक वर्चस्व बढ़ सकता है। आपको बोलते समय शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं।

Have something to say? Post your comment