दर्पण न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 18 जनवरीः पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मनप्रीत ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उसके बाद वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मनप्रीत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और विकास मॉडल से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हों नेन्हों कहा कि एक दौर था जब पंजाब देश का चांद हुआ करता था लेकिन पंजाब अब पिछड़ रहा है। इस पिछड़ते पंजाब को पीएम मोदी और उनकी टीम विकास की पटरी पर वापस ला सकती है। ऐसे में वह पंजाब के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी के साथ वह राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मनप्रीत देश और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित व्यक्ति हैं। इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। मनप्रीत सिंह बादल के पार्टी में आने से पंजाब की सेवा में भाजपा अहम भूमिका निभाएगी। उल्लेखनीय है कि मनप्रीत भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा सौं था। मनप्रीत सिंह बादल ने राहुल को लिखे पत्र में पंजाब के मौजूदा नेतृत्व पर कई सवाल खड़े किए हैं।