Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-21 जनवरी, 2023

January 20, 2023 06:38 AM

मेष

बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या दिन भर लगी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आय भी आज काफी अच्छी रहेगी। नये कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

वृषभ

यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वो भी शायद आपका साथ न दे पायें। आप आज जो भी काम करेंगे लोग उसमें गलतियाँ निकालेंगे। आपके धैर्य और संयम की आज परीक्षा होने वाली है। बच्चे बड़ों के साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। इसीलिये आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें।

मिथुन

सभी काम योजनाओं के अनुसार होते चले जायेंगे। सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध बेहद मधुर रहेंगे। व्यापार को लेकर आप काफी गम्भीर रहेंगे। बच्चों के लिये कुछ मंहगे गिफ्ट खरीद सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है।

कर्क

परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय अपनी योजनाओं को ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी। आज आपको किसी विशेष काम को लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आपसे द्वेष रखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसीलिये ऐसा कोई काम न करें जिससे आप लोगों के निशाने में आयें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ गपशप का आनन्द उठायेंगे। अपनी शक्ति और अधिकारों का दुरुपयोग न करें।

कन्या

आज व्यवसाय में ज्यादा फेरबदल करने से बचें। आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी।

 तुला

जॉब में महत्वपूर्ण स्थान-परिवर्तन हो सकता है। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिये हितकर सिद्ध होगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष का है। प्रेम सम्बन्धों की मर्यादा बनाये रखें। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे।

वृश्चिक

भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिये। मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुटुम्ब में कोई आयोजन हो सकता है।

धनु

जीवनसाथी आपको किसी बात के लिये मनाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर

कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सभी कार्य धीमी गति से होंगे। कुछ विचित्र तरह की अनुभूतियाँ आज आपको हो सकती हैं। पूर्व में की गयी गलती दोबारा दोहरा सकते हैं। इसीलिये आज सतर्क रहें। शरीर में कफवृद्धि के कारण थोड़ी असहजता महसूस करेंगे।

कुम्भ

आज आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी सफलता से आप सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी आपको हर तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। नये काम को लेकर मन में आशा के भाव अंकुरित होंगे।

मीन

आज कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। अपने व्यावसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ होगा। आपके दिमाग में चंचलता हावी रहेगी। लेकिन फिर भी आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे।

Have something to say? Post your comment