Friday, September 11, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स 2026 के लिए भारत के पूरी तरह तैयार होने का उल्लेख किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की लोकायन 2026 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी मैत्री संबंधों को आगे बढ़ाते हुए इटली के लिवोर्नो में पहुंचा अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता ब्रिक्स समिट 2026: पीएम मोदी की मेज़बानी में दिल्ली में जुटेंगे दुनिया भर के नेता उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 सितंबर, 2026

पंजाब

लुधियाना के 6 नेताओं की होनी थी हत्या:गैंगस्टर अमृत बल-जग्गू के 13 गुर्गों ने किया खुलासा,कारजैकिंग और वाहन लिफ्टिंग की भी थी तैयारी

January 20, 2023 07:00 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 19 जनवरीः पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा खन्ना में दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि 13 गैंगस्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि इन 13 बदमाशों के निशाने पर लुधियान के 6 नेता टारगेट पर थे। बदमाशों ने 14 ऐसे टारगेट रखे थे जो पंजाब,हरियाणा और राजस्थान में थे।

पुलिस की मुस्तैदी के कारण बड़ी वारदात टल गई। इन गैंगस्टरों के आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संबंध हैं। बदमाशों के रडार पर कुछ धार्मिक नेता भी थे। आरोपी 'टारगेट किलिंग' को अंजाम देने के लिए कारजैकिंग और वाहन लिफ्टिंग की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। आरोपी पैसे के लिए फिरौती के लिए कई लोगों को फोन भी कर रहे थे।

राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ना था मकसद
पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने अपने कुछ लक्ष्यों की रेकी की लेकिन पुलिस सुरक्षा के बाद हत्या को अंजाम देने में नाकाम रहे। टारगेट किलिंग के पीछे उनका मकसद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना था लेकिन पुलिस की चौकसी ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नजर से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना बदलते रहते थे। रेकी करने के बाद वे कुछ दिनों के लिए राजस्थान और हरियाणा चले गए।

गैंगस्टर जग्गु भगवानपुरिया।
गैंगस्टर जग्गु भगवानपुरिया।

जग्गू को खन्ना लाने की तैयारी
खन्ना पुलिस कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भी प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाने की योजना बना रही है। जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद है। उसे पंजाबी गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए बठिंडा और लुधियाना की पुलिस भी प्रोडक्शन वारंट पर ला चुकी है। पुलिस ने अमृत बल, जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपा हुआ है, परगट सिंह, जो यूके में छिपा हुआ है, को पूछताछ के लिए भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रंगदारी की काल लाए तो तुरंत पुलिस को दें सूचना
इस बीच, पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों से कहा है कि वे जबरन वसूली की कॉल आने पर कंट्रोल रूम नंबर 112 पर पुलिस को सूचित करें। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन महीने ये मॉड्यूल बन रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों से और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस उन सभी लोगों को गिरफ्तार करेगी जो आरोपी के संपर्क में थे। बताते चले कि खन्ना पुलिस ने बुधवार को एक महिला सहित 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े संयुक्त राज्य अमेरिका के एक गैंगस्टर द्वारा संचालित टारगेट किलिंग और जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss