Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• दीपावली के बाद दिल्ली में जहरीली धुंध का कहर: पटाखों और मौसमी प्रदूषण ने बिगाड़ी हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना

पंजाब

पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, अगले पांच दिन शीतलहर से राहत

January 20, 2023 07:01 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 19 जनवरीः पंजाब में आज से मौसम बदल जाएगा। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को कई शहरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। 23 जनवरी से फिर मौसम में बदलाव आएगा और पंजाब के सभी शहरों में 25 जनवरी तक बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि इस बीच सूबे में हवाएं 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल सकती हैं। वहीं, पहाड़ों में 25 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। 

पश्चिमी विक्षोभ के आने से पंजाब में अगले पांच दिन शीतलहर से राहत रहेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। फरीदकोट में सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी ने कहा, एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से, 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss