Saturday, April 20, 2024
BREAKING
US: फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक बाबा रामदेव को तगड़ा झटका, पतंजलि ट्रस्ट को देना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स, सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहले फेज में वोटर पास पर 2019 से कम वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों पर 60 पर्सेंट मतदान UP Board Result 2024 : आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड दैनिक राशिफल 21अप्रैल, 2024 अनूठी पहल: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू हरियाणा के मंत्रियों को विभाग बांटे:गृह विभाग CM देखेंगे, दलाल नए वित्तमंत्री, गुप्ता स्वास्थ्य देखेंगे; इस्तीफा दे चुके चौटाला को भी विभाग दिया इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, सुनामी का अलर्ट:24 घंटे में 5 विस्फोट हुए; 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद Loksabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, कैसे वोट देने जाएं, क्या ले जाएं क्या नहीं...

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-22 जनवरी, 2023

January 21, 2023 05:49 AM

मेष

जीवनसाथी के प्रति आपके मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नये कार्य की योजना बनाने के लिये दिन शुभ है। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे।

वृषभ

दाम्पत्य जीवन का असन्तोष भी आप संवाद के बल पर दूर कर सकते हैं। नयी तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आप दूसरों की मदद करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे। साधु प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपका सम्पर्क मजबूत होगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

मिथुन

घर और कार्यक्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। इसके कारण आपको अपने खर्चों पर कटौती भी करनी पड़ेगी।

कर्क

नव विवाहित जोड़े परिवार आगे बढ़ाने के लिये फैमिली प्लानिंग करने का विचार बना सकते हैं। परिवार में सभी लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय पूर्व ही निपटा लेंगे। आपको एक बड़ा पद सौंपा जा सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है।

सिंह

नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। अपने लक्ष्य के प्रति आप एकाग्र रहेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मस्तिष्क में कुछ बेहतरीन रचनात्मक आइडियाज़ आयेंगे। इसका प्रयोग आप नये स्टार्टअप के लिये भी कर सकते हैं।

कन्या

विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहेंगे। आज का पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। प्रेमी जोड़े आज विवाह के लिये परिजनों को मनाने में सफल रहेंगे।

 तुला

ऑफिस में काम ज्यादा न होने के बाद भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनायेंगे। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें।

धनु

फाइनेंस से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। लोन सम्बन्धित मामले उलझने की आशंका है। कब्ज के रोगियों को आज परेशानी होगी। बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपने मन की बातें साझा करने से बचें।

मकर

आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है। कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप परिजनों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पाने में सफल रहेंगे।

कुम्भ

विदेशी स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ने की आशंका है। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। शाम के समय आप दिखावे में धन खर्च करेंगे।

मीन

पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment