Saturday, April 01, 2023
BREAKING
भारतीय पासपोर्ट की ताकत में आई बड़ी गिरावट, ये वजहें पड़ गईं भारी जी20 सम्मेलन का समापन, चार प्रमुख बीमारियों पर मंथन के बाद लौटे 18 देशों के 51 मेहमान रामनवमी पर बंगाल के हावड़ा में भीड़ ने फूंके वाहन, वडोदरा और संभाजीनगर में पथराव दैनिक राशिफल 01 अप्रैल, 2023 कर्नाटक में बन सकती है कांग्रेस सरकार, सर्वे में जानें कौन हैं सीएम की पहली पसंद और क्या हैं मुद्दे? दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 300 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट करीब 14 फीसदी अमृतपाल सिंह ने जारी किया वीडियो, कहा- 'अगर मुझे गिरफ्तार करने का इरादा होता तो...' दैनिक राशिफल 31 मार्च, 2023 पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना, बोले: सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ रहे साथ दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 24 घंटे में मिले 214 नए मरीज

पंजाब

तीन बच्चों को वीरता पुरस्कार, एक ने चार की बचाई जान, दूसरी स्नैचर से भिड़ी, तीसरे की कहानी भी प्रेरक

January 21, 2023 06:49 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 20 जनवरीः भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को 56 बच्चों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की। इनमें पंजाब के तीन बच्चे शामिल हैं। तीनों ने मुश्किल वक्त में न सिर्फ अपनी बहादुरी दिखाई बल्कि अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाई। कोरोना की वजह से इस बार एक साथ तीन वर्षों के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे। परिषद के मुताबिक साल 2020 के लिए 22, 2021 के लिए 16 और 2022 के लिए 18 बच्चों का चयन किया गया। इन सभी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया जाएगा।


जलती वैन से चार बच्चों को निकालकर बचाई जान
एकलव्य अवॉर्ड के लिए चुनी गई लौंगोवाल के गांव अमर सिंह पिंडी की अमनदीप कौर ने तीन साल पहले 2020 में अपनी जान पर खेलते हुए जलती स्कूल वैन से चार छात्रों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई थी। अमनदीप उस समय नौंवी कक्षा में पढ़ रह थी। हादसे के वक्त वह भी वैन पर सवार थी। स्कूल से वैन निकली थी तभी उसमें आग लग गई। चालक ने वैन रोकी और उतरकर चेक करने लगा। इतने में आग फैल गई। अमनदीप ने देखा कि वैन के दरवाजे लॉक हैं।

उसने एक औजार से वैन का शीशा तोड़ा और बाहर निकल गई। इसके बाद उसने चार बच्चों को वैन से निकाला, हालांकि चार बच्चे जिंदा जल गए थे। हादसे के बाद अमनदीप कौर ने बताया कि उसने कुछ नहीं सोचा, जो दिमाग में आया उसने वह किया। उसका सपना पुलिस अफसर बनकर देश की सेवा करना है।

पीछा कर दो स्नैचरों को दबोचा था कुसुम ने
जालंधर की कुसुम कुमारी को श्रवण पुरस्कार के लिए चुना गया। 15 वर्षीय कुसुम ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी तभी अचानक दो बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। डरने के बजाय कुसुम ने स्नैचरों का पीछा कर लोगों की मदद से स्नैचरों को दबोच लिया। इस दौरान उसे चोट भी आई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। कुसुम ताइक्वांडो की खिलाड़ी है। स्नैचरों को पकड़ने में उसने ताइक्वांडो के दांव-पेंच का भी भरपूर इस्तेमाल किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कुसुम की बहादुरी को काफी सराहा गया था। जालंधर के तत्कालीन डीसी घनश्याम थोरी ने कुसुम की बहादुरी को खूब सराहा और 51 हजार का कैश अवार्ड दिया था।

भूस्खलन में बचाई थी जान
साल 2022 में अमरनाथ में आए भूस्खलन के दौरान पंजाब के आजम कपूर ने कई लोगों के जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसके बारे में लोगों को जागरूक किया था, जिसके बाद कई लोग अपना जीवन बचा पाए थे। इसके चलते उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब समाचार

IPS ज्योति यादव के साथ विवाह के बंधन में बंधें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

IPS ज्योति यादव के साथ विवाह के बंधन में बंधें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : मुख्यमंत्री

पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : मुख्यमंत्री

पंजाब और विदेशों में बसते लोगों ने पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का किया समर्थन, पंजाब की जवानी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया धन्यवाद

पंजाब और विदेशों में बसते लोगों ने पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का किया समर्थन, पंजाब की जवानी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया धन्यवाद

हरजोत सिंह बैंस द्वारा दफ़्तरों में तैनात साईंस और गणित विषय के लेक्चररों को तुरंत स्कूलों में भेजने के हुक्म

हरजोत सिंह बैंस द्वारा दफ़्तरों में तैनात साईंस और गणित विषय के लेक्चररों को तुरंत स्कूलों में भेजने के हुक्म

पंजाब सरकार द्वारा डेराबस्सी जि़ला मोहाली में विकास कामों पर तकरीबन 8 करोड़ रुपए ख़र्च करने का लिया फ़ैसला - डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

पंजाब सरकार द्वारा डेराबस्सी जि़ला मोहाली में विकास कामों पर तकरीबन 8 करोड़ रुपए ख़र्च करने का लिया फ़ैसला - डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

आईएएस मलविंदर सिंह  जग्गी  ने संभाला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग  पंजाब के सचिव पद का कार्यभार

आईएएस मलविंदर सिंह जग्गी ने संभाला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के सचिव पद का कार्यभार

पंजाब में 7 दिन में NDPS की 189 FIR:234 नशा तस्कर अरेस्ट; इनमें 27 बड़े ड्रग सप्लायर, 25 भगौड़े काबू

पंजाब में 7 दिन में NDPS की 189 FIR:234 नशा तस्कर अरेस्ट; इनमें 27 बड़े ड्रग सप्लायर, 25 भगौड़े काबू

Punjab Budget: भगवंत मान सरकार आज पेश करेगी अपना दूसरा बजट, प्रदेशवासियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

Punjab Budget: भगवंत मान सरकार आज पेश करेगी अपना दूसरा बजट, प्रदेशवासियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

अमृतसर:गुरुनगरी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

अमृतसर:गुरुनगरी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Punjab भाजपा नेताओं का विधानसभा कूच, पुलिस ने बैरिकेड लगा रोका, नहीं माने तो की पानी की बौछार, 60 हिरासत में

Punjab भाजपा नेताओं का विधानसभा कूच, पुलिस ने बैरिकेड लगा रोका, नहीं माने तो की पानी की बौछार, 60 हिरासत में