दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 20 जनवरीः आम आदमी पार्टी के नेता एवं पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग 1984 का कत्लेआम कभी नहीं भूल सकते और न ही कांग्रेस को कभी माफ करेंगे। चड्ढा ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।
AAP से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा किया गया ट्वीट।
राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि उनके जन्म से कांग्रेस पार्टी राहुल की ब्रॉन्डिंग कर रही है, लेकिन कांग्रेस का यह प्रयास इस बार भी काम करेगा, ऐसा लगता नहीं है। सिख विरोधी दंगे और गोल्डन टेंपल पर हमले के लिए गांधी परिवार की निंदा करते हुए चड्ढा ने कहा कि राहुल को अपने परिवार द्वारा किए कामों पर कोई पछतावा नहीं है।
उन्हें पंजाब के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उनकी रगों में पंजाबी खून है और 1984 का कत्लेआम माफी योग्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी के डीएनए में पंजाबियों के प्रति पैथोलॉजिकल नापसंदगी है।
राघव चड्ढा द्वारा ट्विटर पर सांझा की गई फोटो।
पूर्व PM मनमोहन सिंह की फोटो ट्वीट की
राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर पर देश के पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह की राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर खड़े की फोटो सांझी की। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने पंजाब में दिल्ली से अपने नेताओं को उसी तरह कंट्रोल किया, जैसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कंट्रोल किया गया था। कांग्रेस ने सदैव ही पंजाब और इसके हितों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि अब AAP कांग्रेस के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा मजबूती के साथ की जाएगी।