Saturday, June 06, 2026
BREAKING
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 जून 2026 IAEA की चेतावनी: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंता पुतिन ने भारत को बताया भरोसेमंद साझेदार, पश्चिमी हस्तक्षेप पर साधा निशाना पीएम मोदी मेरे अच्छे मित्र, भारत और अमेरिका व्यापार समझौते तक पहुंचेंगे: ट्रंप केरल और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बढ़ी सतर्कता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप पाठ्यक्रम की अगस्त-सितंबर अवधि के लिए आवेदन आमंत्रित किए लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

पंजाब

CM भगवंत मान आज पटियाला दौरे पर:सेंट्रल जेल का कर सकते हैं निरीक्षण; नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात की चर्चाएं

January 21, 2023 06:53 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 20 जनवरीः पंजाब के CM भगवंत मान का आज पटियाला के दौरे पर हैं। मान यहां कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास करेंगे। यह भी संभावना जताई जा रही है कि मान सेंट्रल जेल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं। खास बात यह भी है कि सेंट्रल जेल में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज के मामले में बंद है।

यदि मान जेल का दौरा करते हैं तो उनकी सिद्धू से मुलाकात तय मानी जा रही है। इससे पहले सिद्धू के पारिवारिक सदस्यों के अलावा कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं। CM मान ने 4 दिन पहले कपूरथला की भी मॉडर्न जेल का निरीक्षण किया था।

सीएम भगवंत मान ने 4 दिन पहले कपूरथला की भी मॉडर्न जेल का निरीक्षण किया था।
सीएम भगवंत मान ने 4 दिन पहले कपूरथला की भी मॉडर्न जेल का निरीक्षण किया था।

रोड रेज मामले में हुई थी एक साल की सजा
नवजोत सिंह सिद्धू साल 1988 में पटियाला में कार से जाते समय गुरनाम सिंह नामक बुजुर्ग से भिड़ गए थे। गुस्से में सिद्धू ने उन्हें मुक्का मारा, इससे उनकी मौत हो गई थी। पटियाला पुलिस ने सिद्धू और उनके दोस्त रूपिंदर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।

निचली अदालत ने साल 1999 में सिद्धू को बरी कर दिया था, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2006 में सिद्धू को इस मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद सिद्धू ने इस्तीफा देकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले सिद्धू को दोषी मान 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था, लेकिन फैसले पर पुनर्विचार की याचिका पर सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई गई थी।

पटियाला की सेंट्रल जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया था।
पटियाला की सेंट्रल जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया था।

मनप्रीत बादल समेत कई नेता जेल में मिलने पहुंचे
पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू एक अहम चेहरा माने जाते हैं। सिद्धू से जेल में मिलने आने वाले नेताओं का दौर लगातार जारी है। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भाजपा में शामिल होने से चंद दिन पहले ही नवजोत सिद्धू से जेल में मुलाकात की थी। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी पूर्व मंत्री लाल सिंह, शमशेर सिंह दुलो, नवतेज सिंह चीमा और राणा केपी सिंह भी सिद्धू से जेल में मुलाकात कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss