Monday, May 18, 2026
BREAKING
एस-व्यासा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन श्रृंखला के अंतर्गत योग कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्या सलीला श्रीवास्तव की उपस्थिति में केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एससीटीआईएमएसटी) के 42वें बैच के वार्षिक दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया UAE के बाराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से हड़कंप, भारत ने जताई गहरी चिंता ‘Mother of All Deals’: EU प्रमुख का बड़ा ऐलान, भारत-EU व्यापार समझौता साल के अंत तक संभव “सेवा क्षेत्र में गुजरात लगाएगा बड़ी छलांग, टॉप 3 राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य: अमित शाह उत्तर भारत में भीषण लू का कहर, दक्षिण-पूर्व में झमाझम बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 मई, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 मई, 2026 ओलंपिक की मेज़बानी से विश्व की विकास-शक्ति तक: प्रधानमंत्री मोदी के भारत के चार महास्वप्न इज़राइल–लेबनान के बीच संघर्षविराम बढ़ाने पर सहमति, नई हमलों के बीच भी तनाव जारी

पंजाब

फाजिल्का में CM ने किसानों को दिया मुआवजा:भगवंत मान ने 2020 में बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर बांटे चेक

January 21, 2023 06:54 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 20 जनवरीः पंजाब के फाजिल्का में CM भगवंत मान ने किसानों को खराब हुई फसल की मुआवजा राशि जारी की। मुआवजा राशि 2020 में खराब हुई फसलों के लिए जारी हुई है। इनमें बल्लुआणा हलके के गांव कीकरखेड़ा निवासी परमजीत सिंह, प्रीतम सिंह, गांव पंगाला से जगसीर सिंह, बलराज सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरतेज सिंह, हरजोत सिंह, कुलविंदर सिंह और सतविंदर सिंह शामिल है।

बारिश से मकानों के नुकसान पर मुआवजा
CM मान ने बारिश से मकानों को हुए नुकसान पर भी मुआवजा राशि के चेक दिए। यह चेक गांव कुंडल से शिंगारा सिंह, बाज सिंह, रेशम सिंह को चेक दिए गए। गांव बल्लुआणा से नारायण भाई और किशन लाल को 95100 रुपए के चेक दिए गए। यह राशि किसानों और अन्यों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
गांव कीकरखेड़ा के किसान को मुआवजा राशि का चेक देते CM भगवंत मान।
गांव कीकरखेड़ा के किसान को मुआवजा राशि का चेक देते CM भगवंत मान।

पुरानी सरकार अनाउंसमेंट कर मुकरी
CM मान ने कहा कि पुरानी सरकारों द्वारा अनाउंसमेंट करने और मुकरने के चलते यह कार्यक्रम किया गया है। क्योंकि चुनावों के नजदीक सरकार ने लोगों से मुआवजा राशि देने का वादा किया था। भले ही पुरानी सरकार हार गई, लेकिन इसमें लोगों का कोई कसूर नहीं। इसी कारण यह मुआवजा राशि AAP सरकार दे रही है।

भ्रष्ट नेता-अफसरों से रिकवरी
CM मान ने कहा जिन नेताओं ने प्रदेश के खजाने को लूटा है, राशि की रिकवरी भी उन्हीं से की जाएगी। पंचायत और फोरेस्ट डिपार्टमेंट से दबाई गई जमीन छुड़वाई गई। मंत्री पकड़े गए, FCI और टेंडरों के घोटाले का पैसा खजाने में आएगा और फिर लोगों को मिलेगा। उन्होंने नेताओं के भाजपा में शामिल होने का कारण पंजाब सरकार का डर बताया। मान ने कहा कि किसी भी पार्टी का कोई भी नेता हो, भ्रष्टाचार करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

बस स्टैंड का काम 1 अप्रैल तक पूरा करें
इससे पहले CM भगवंत मान ने पटियाला में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे बस स्टैंड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों को कामकाज में तेजी लाने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बस स्टैंड का पूरा कामकाज 1 अप्रैल 2023 तक पूरा करने के आदेश दिए हैं ताकि इसे लोगों को समर्पित किया जा सके।

CM मान ने कहा कि यह काफी डिजीटल बस स्टैंड है। इसका 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह बस स्टैंड भविष्य के लिए तैयार किया गया है और इसे 1 या 2 अप्रैल को शुरू कर दिया जाएगा। यहां से एक दिन में 1500 बसें आवागमन करेंगी। पुराने बस स्टैंड को सिटी बस स्टैंड के रूप में इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसके अलावा चौबीस घंटे और सातों दिन कनाल पेयजल वाटर की सप्लाई शुरू की जाएगी।

पटियाला के नवनिर्मित बस स्टैंड के प्रगतिशील कार्यों बारे जानकारी लेते CM भगवंत मान।
पटियाला के नवनिर्मित बस स्टैंड के प्रगतिशील कार्यों बारे जानकारी लेते CM भगवंत मान।

राजिंदरा टैंक टूरिस्ट स्पॉट बनेगा
CM मान ने कहा कि राजिंदरा टैंक को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में तैयार किया जाएगा। मुसाफिर मेमोरियल सेंटर लाइब्रेरी को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 8.26 करोड़ रुपए का बजट आरक्षित किया गया है। यहां पुस्तक और कंप्यूटर, दोनों में पुस्तक मिल सकेगी। सिटी की सड़कों समेत अन्यों को दुरुस्त किया जाएगा। सीवरेज का प्रोजेक्ट 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

बारिश की वजह से खराब हुई फसल
गौरतलब है कि बेमौसमी बरसात समेत गुलाबी सूंडी और अन्य कारणों से साल 2020 में प्रदेश में किसानों की काफी फसल खराब हुई थी। अबोहर व बल्लूआना हलके में साल 2020 में बारिश के कारण खराब हुई फसल के मुआवजा की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन भी किए गए थे। बरसात से अबोहर व बल्लूआना हलके में नरमे की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। साथ ही उक्त साल के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के चलते प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की किल्लत खड़ी हो गई थी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss