Monday, November 09, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026

चंडीगढ़

जजों की नियुक्ति पर RAW और IB रिपोर्ट हुई सार्वजनिक, खुफिया विभाग पर उठने लगे सवाल

January 23, 2023 06:12 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली, 22 जनवरीः न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़े कॉलेजियम सिस्टम को लेकर बीते कुछ महीनों से केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में मतभेद चल रहा है. कॉलेजियम विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार जजों के बारे में सारी जानकारी को सार्वजनिक करने का फैसला किया है. सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने कहा कि केंद्र सरकार की आपत्तियों का जवाब देने के लिए चीफ जस्टिस की अगुवाई में कॉलेजियम ने तय किया कि इस बार सारे मामले सार्वजनिक किए जाएं. इससे खुफिया एजेंसियों में बेचैनी पैदा हो गई है. 

केंद्र सरकार की आपत्तियों को सार्वजनिक नहीं करने की प्रथा रही है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों की छानबीन करती हैं. खुफिया एजेंसियों की गोपनीयता को बनाए रखने की भी प्रथा रही है. हालांकि, अब इन सभी बातों के खुलासे ने सरकार के भीतर बड़ी चिंता पैदा कर दी है, जिसे लगता है कि इसका खुलासा नहीं किया जाना चाहिए था और सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था.

CJI ने नियमों को तोड़ा!

सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने कहा कि आजादी के बाद से चली आ रही इस प्रथा के बारे में चीफ जस्टिस को संवेदनशील बनाने के लिए अंतिम फैसला लिया जाएगा. सरकार के सूत्रों का कहना है कि न्यायाधीशों के पुनर्मूल्यांकन की विधिवत प्रक्रिया की जाएगी और अगले सप्ताह के अंत में अंतिम निर्णय लिया जाएगा. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीशों की पदोन्नति पर केंद्र के साथ अपने संवाद को सार्वजनिक करने का अभूतपूर्व कदम उठाने से पहले चार दिनों तक विचार-विमर्श किया था. 

CJI ने परामर्श करके लिया फैसला

सूत्रों के अनुसार, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पूरे मामले को सार्वजनिक करने से पहले न केवल कॉलेजियम के न्यायाधीशों के साथ परामर्श किया था, बल्कि कॉलेजियम के भावी न्यायाधीशों से भी चर्चा की थी. दरअसल, कॉलेजियम की ओर से सीनियर एडवोकेट सौरभ कृपाल को जज के तौर पर नियुक्ति देने की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने आपत्ति जताई थी. 

सौरभ कृपाल के नाम पर था मतभेद

सरकार ने सौरभ के विदेशी पार्टनर होने के चलते सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेजियम से उनके नाम पर फिर विचार करने के लिए कहा था. विदेशी पार्टनर होने के चलते इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी सौरभ के खिलाफ ही रिपोर्ट दी थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट भी अड़ गया. कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में RAW और IB रिपोर्ट को भी सार्वजनिक कर दिया.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss